फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का लव राशिफल: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा मंगलवार का दिन

Tue, 30 Jan 2024 07:41 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
30 जनवरी का लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal:  प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): पति पत्नी का रिश्ता एक जन्म का नहीं बल्कि कई जन्मों का होता है और आप इस मामले में बहुत भाग्यशाली हैं। उसे अपने प्यार की निशानी भी दें, इससे आपके बीच का विश्वास और अंतरंगता बढ़ेगी। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आज धन से संबंधित कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें। कुछ गोपनीय बैठकें, विचार-विमर्श या रोमांटिक रिश्ते आज आपके कार्ड में हैं। आपके पति/पत्नी का प्यार आपको हर संकट से मुक्ति दिलाएगा और आप आराम महसूस करेंगे। 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): प्रेम के रंग को और भी गहरा करने के लिए अपनी बातचीत के कौशल का प्रयोग करें। आज अपनी सेहत को भी अनदेखा न करें। आपकी लव लाइफ अभी एक परियों की कहानी की तरह है लव बर्ड्स के बीच की घनिष्ठता बढ़ रही है।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):  इस समय आपके लिए प्यार के एक स्पर्श से बढ़कर जीवन मे और कुछ भी नहीं है। अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करना आज आपकी मुख्य प्राथमिकता होगी। आप सबसे बातचीत करके उन्हें लुभाएंगे। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): अपने महबूब से प्यार का इज़हार हर संभव तरीके से करें। यह आपके और आपके साथी के बीच के बंधन को मजबूत करेगा। आप दोनों साथ में कुछ मैजिकल पल बिता सकते है।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): हो सकता है कि आज प्रेम के लिए आपको कम समय मिले लेकिन आपकी रोमांटिक लाइफ शानदार रहेगी। अपने आसपास के लोगों को ध्यान से सुनें और शांत रहें। 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):आप अपने प्रेम के लिए निजी कामों को स्थगित कर देंगे। आज के दिन को रंगों ने भरने के लिए किसी रोमांटिक फिल्म का कार्यक्रम बन सकता हैं बस अपनी भावनाओं को काबू में रखें। 

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अपनी दिल की बातों को व्यक्त करने में अधिक समय न लें। अभी आपका जीवन खुशहाल है और इसे ऐसा ही बनाये रखने के लिए आप दोनों को प्रयास करने होंगे। घर के बच्चों के लिए संकट का समय हो सकता है। 

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): प्रियजन आज आपसे स्नेह और देखभाल की उम्मीद कर सकते है इसलिए उनके साथ कुछ अच्छा समय व्यतीत करें। अगर आप किसी की ओर आकर्षित हैं तो अपने दिल की बात बताने में देरी न करें। 

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):आज जीवनसाथी की मधुरता आपको किसी और ही दुनिया में ले जाएँगी और आप अपने आपको सबसे भाग्यशाली मानेंगे। आप इस समय उत्साह और साहस से भरे हुए हैं। ऐसे में व्यस्त जीवन से छुट्टी ले कर अपने शोना के साथ समय बिताएं।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज आप अपने रोमांटिक संबंध में कुछ बदलावों को महसूस करेंगे। आपका साथी आपसे अनुराग की चाहत रखता है इसलिए आप उसके साथ कॉफी पीने जाएँ या रोमांटिक डिनर की योजना बनाएं।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अपने जोड़ीदार की बातें ध्यान से सुने और उन्हें समझें। अगर आप सिंगल हैं तो किसी खास इंसान से नजदीकियां बढ़ सकती हैं। अपने जीवनसाथी को खुश करने के लिए उन्हें उपहार देना न भूलें जैसे कोई आभूषण या अन्य पसंदीदा चीज़। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें