Aaj Ka Love Rashifal: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): जीवन में एक छोटा से बदलाव बहुत कुछ बदल सकता है। आज आप लवलाइफ और रोमांस के बारे में विचारकर सकते हैं। जो जातक किसी रिश्ते में हैं वे जरूर जानें कि इसमें कमी क्या है और किन कारणों से आप दोनों दूर हो रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): प्रेम के मामलों को प्यार से ही सुलझाया जा सकता है। रोमांस की समस्याओं के कारण आज आप किसी से भी मिलने जुलने से कतरा सकते हैं लेकिन इन मुश्किलों से घबराएं आपको घबराना नहीं है।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा साबित होगा। आपको रोमांस के भरपूर मौके मिलेंगे। दिन का ज्यादातर समय आपके लिए खुशी से भरा रहेगा। अधिकतर मामलों में यह बात सही है हालांकि भूल जाना माफ़ करने से अधिक मुश्किल है।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अपने प्यार को लम्बे समय तक अच्छा बनाएं रखने के लिए प्रयास करें। प्रिय के साथ रोमांटिक यात्रा या कैंडल लाइट डिनर के लिए जा सकते हैं। आज का दिन अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का है।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): अपने दिल के सबसे करीबी से अपने प्यार को जताने और उनके प्यार को महसूस करने के लिए भी आज का दिन उपयुक्त है। आज साथी संग कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज के दिन आपको अपने प्रेम जीवन को रंगों में भरने के लिए किसी रोमांटिक फिल्म का कार्यक्रम बन सकता हैं बस अपनी भावनाओं को काबू में रखें। अपनी दिल की बातों को व्यक्त करने में अधिक समय न लें।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): प्रियजन आज आपसे स्नेह और देखभाल की उम्मीद कर सकते हैं इसलिए उनके साथ कुछ अच्छा समय व्यतीत करें। अगर आप किसी की ओर आकर्षित हैं तो अपने दिल की बात बताने में देरी न करें।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज जीवनसाथी की मधुरता आपको किसी और ही दुनिया में ले जाएंगी और आप अपने आपको सबसे भाग्यशाली मानेंगे। आपका जीवनसाथी पूरी तरह से समर्पित है और हमेशा आपके साथ रहने वाला है।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज आप के कुछ ऐसे दोस्त बनाने वाले है जो जिंदगी भर आपका साथ देंगे।कोई सरप्राइज मिलने से आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।इस स्पेशल संबंध को ऐसे ही जाने न दें बल्कि आगे बढ़कर इसका स्वागत करें।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): कार्यो में व्यस्तता के कारण आज आपको प्यार का समय थोड़ा कम मिलेगा। आज अपने चाहने वालों का साथ मिलेगा। अपने लव वन का आज खास ध्यान रखें क्योंकि यह रिश्ता शीशे की तरह होता है और ज़रा सा ठेस लगने से टूट सकता है।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आपके करिश्मे और आकर्षण के कारण नया विशेष संबंध बनने के योग हैं। अपने दिलबर को खुश करने के लिए आप अभी कुछ अलग करना चाहते हैं।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): प्रेमी जातक प्यार के मामले को लेकर उदास ना हों, आपके गुणों और स्नेह के कारण कोई खास आपकी तरफ आकर्षित होगा। आप किसी प्रिय के साथ के लिए आज कुछ भी करने के लिए तैयार हैं।