Aaj Ka Love Rashifal: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): पार्टनर की समस्याएं आपके लिए अपनी समस्याओं के समान हैं, जिनसे निपटने के लिए आप हर संभव प्रयास करेंगे। अपनी घिसी पिटी रोजाना की जिंदगी से कुछ अलग करें। आज आपके लिए प्रेम प्रस्ताव आ सकता है।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): अपने पार्टनर को रिझाने के लिए आप उन्हें कुछ उपहार देंगे। पार्टनर के साथ चल रही अनबन को खत्म करने के लिए आज का समय सर्वश्रेष्ठ है।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): जीवनसाथी की तरफ से कोई खबर मिलेगी। अपने अहंकार को दूर रख कर पार्टनर से किसी समस्या पर बात करें, तभी उसका हल निकल पाएगा। अपने व्यस्त जीवन से कुछ समय निकाल कर सोचें कि आप क्या चाहते हैं।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आप अपने हमसफर से मिलेंगे और उस रिश्ते में बंधेंगे, जिसका सपना आप लम्बे समय से देख रहे हैं। सिंगल लोगों के विवाह की बात भी घर में चल सकती है।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज आप अपने रहस्यमय प्रेमी से मिलेंगे, जिससे मिलने के लिए काफी समय से उत्सुक थे। आपका प्यार आज आपको एक अलग ही दुनिया में ले जायेगा।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज आप अपने करिश्मे से किसी को भी अपना दीवाना बना सकते हैं। बस आत्मविश्वास की कमी न आने दें। रिश्तों में पूरी तरह से ईमानदारी दिखायेंगे, जिससे आपका साथी भी आपसे खुश होगा।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज आप पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आपका अच्छा समय शुरू हो गया है। आने वाले समय में आपको अपनी मेहनत का फल प्राप्त होगा।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आपका पार्टनर आज आपको कोई सरप्राइज दे सकता है। अगर आप सिंगल हैं, तो आपको कोई पसंद भी कर सकता है, बस उनसे एक बार बात तो करके देखें।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज आप अपने पार्टनर से बात करके सारी गलतफहमियों को दूर करें। थोड़ी थोड़ी देर के बाद एक दूसरे का हालचाल पूछें या प्यार का इजहार करें। इससे आप दोनों के बीच प्यार और अधिक बढ़ेगा।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): अपने पार्टनर से दूरियों को कम करने और जीवन को रोमांटिक बनाने के लिए पहल की आवश्यकता है। पार्टनर के साथ कहीं डिनर का प्लान बना सकते हैं।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज आपके सितारे आर्थिक और भावनात्मक दोनों रूप से उज्ज्वल हैं। आज आप कार्य और घरेलू जीवन दोनों में खुशनुमा महसूस करेंगे। आपके सितारे आपके लिए धन और रस दोनों लेकर आए हैं।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज नयी चिंताएं आपको परेशानी में डाल सकती हैं। किसी यात्रा के लिए भी जा सकते हैं। आज आप अपने रोजाना के कामों को छोड़ कर अपनी स्वतंत्रता का आनद उठाना चाहते हैं।