Aaj Ka Love Rashifal: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आपका शोना हर समय प्रेरित आपको करेगा, बदले में उसे आपका प्यार और केयर चाहिए। दोस्तों को आपकी आवश्यकता पड़ेगी, उनकी मदद करें।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज आप एक शांत और सुखी दिन व्यतीत करेंगे। आपकी प्राथमिकता आपका परिवार और आपका जीवनसाथी रहेगा। रिश्ता केवल दिल से नहीं रूह से भी निभाया जाता है इसलिए अगर आपके रिश्ते में कोई गलतफहमी है तो आज उसे दूर कर लें।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आपका उत्साह आज चरम सीमा पर है जहाँ आप अपने पति/ पत्नी के लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार हैं। प्रेम संबंधों में मिठास भरने के लिए लम्बी दूरी की यात्रा का प्लान बन सकता है।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज के दिन आपको अपने चाहने वालों के साथ बातचीत करने और उनके स्नेह को पाने का मौका मिलेगा। इससे आपकी सारी चिंताएं, परेशानियां और कार्यभार कम हो सकता है।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज आप अपने कूल रवैये और प्यार भरी बातों से अपने पार्टनर को प्रभावित करने में सफल रहेंगे बस उनकी तारीफ़ करना न भूलें।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): जब आप दोनों अपने सपनों को पूरा करने के लिए मिलकर कोशिश करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। किसी से झगड़ा होने पर आप अपने हुए अपमान से परेशान होंगे।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): पैसे और प्यार में से आप आज पैसे को अधिक महत्व दे सकते है। हो सकता है कि आप कुछ मामलों को लेकर परेशान हों किंतु इनमे खास रिश्तों को शामिल न करें। दिल की बातों को दिल में रखने की बजाय आज साहस जुटा कर उन्हें बता ही दें।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): विवाह के इच्छुक लोगों के लिए यह समय उपयुक्त हैं, जल्द ही शहनाई बजने वाली है। क़ानूनी समझौते या टाई अप से भी लाभ होगा।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): प्यार और काम हर तरफ से यह दिन शुभ है। आज नौकरी और रिश्तों दोनों से कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। अपने ध्यान को अपने जीवन के विशेष व्यक्ति की तरफ केंद्रित करें और अपने विचारों को उससे बांटें।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आपके सितारे बता रहे हैं कि किरायेदारों या अपने अधीनस्थ लोगों से मेलजोल बढ़ाने के लिए यह समय उपयुक्त है। अगर रिश्ता नया है तो इस राह पर धीरे धीरे कदम बढ़ाएं। ऐसा करने से आप जल्द और अच्छे से एक दूसरे को जान पाएंगे।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज आप अपने नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। अपने दिल की बातों को अपने सोलमेट से बांटें और निश्चिन्त रहें कोई भी समस्या ज्यादा दिन तक आपको परेशान नहीं कर सकती।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज का दिन मनोरंजन और आराम करने का है। आपका प्रियतम आपके रोमांटिक और डिप्लोमेट स्वभाव का दीवाना है। यह रोमांटिक क्षण और भी रोचक हो जायेंगे जब आप अपने शोना के साथ जुड़े भावनात्मक सम्पर्क का पूरे दिल से स्वागत करेंगे।