फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का लव राशिफल: जानिए आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन

Thu, 18 Jan 2024 08:09 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
18 जनवरी का लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal:  प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आपके आकर्षण और लक का करिश्मा कुछ ऐसा है जिसके कारण आज आपको जीवन के हर पहलू में सफलता प्राप्त होगी। अपने रोमांटिक जीवन नमकीन बनाने के लिए आपको कुछ खास प्रयास करके अपने प्रियतम को खुश करना पड़ेगा।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आज अपने प्रेम संबंधों में ताजगी और कामुकता महसूस करेंगे। आलिंगन,चुंबन और प्यार से थपथपाने के साथ शारीरिक प्रेम को प्रकट करना न भूलें क्योंकि यह छोटी छोटी बातें आपको एक दूसरे के करीब ले आएंगी। 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आप अभी सामाजिक सर्कल से कट ऑफ करके अकेले रहने के मूड में हैं। अगर किसी को दिल से चाहते हैं तो आगे बढ़कर अपने प्रेम का इजहार करें। उन्हें उपहार दें या सिर्फ एक गुलाब का फूल, वो आपसे प्रभावित होंगे। 
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपका अच्छा समय शुरू हो गया है। आने वाले समय में आपको अपनी मेहनत का फल प्राप्त होगा। अपने साथी से सब कुछ शेयर करें, साथ ही अपने स्वीटू को यह बताना न भूलें कि आप उससे कितना प्यार करते है।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): रिश्ते में गलतफहमियों को जगह न दें और प्यार का इज़हार करते रहें इससे आपकी चाहत आसमान को छुयेगी। घर पर आए संकट को दूर करने में व्यस्त रहेंगे। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): लोगों से मिलेजुले व अलग अलग स्थानों पर जाएँ इससे आपको ख़ुशी मिलेगी और अगर आप सिंगल है तो आपको कोई पसंद भी कर सकता है बस उनसे एक बार बात तो करके देखें। 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):अपने पार्टनर से बात कर के सारी गलतफहमियों को दूर करें। थोड़ी थोड़ी देर के बाद एक दूसरे का हालचाल पूछें या प्यार का इजहार करें इससे आपका प्यार आसमान को छूएगा।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अगर कोई आपसे अपनी दिल की बातों को शेयर करता है तो इसका अर्थ है कि वो आपके प्रति आकर्षित है, इस मौके को व्यर्थ न जाने दें। आपके सितारे आर्थिक और भावनात्मक दोनों रूप से उज्ज्वल हैं। 

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):आपके सितारे आपके लिए धन और रस दोनों लेकर आये है। अपनी स्वीटहार्ट के साथ पहले से ही अपने भविष्य को लेकर विचार कर लें ताकि आने वाले समय में आप अपने रिश्ते और रोमांस का आनंद खुलकर ले सकें।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):पति पत्नी के रिश्ते में शारीरिक आकर्षण नहीं बल्कि दिल से जुड़ाव होना ज़रूरी है। आपकी पर्सनालिटी और गुणों के कारण हर कोई आपको जानना और आपके करीब आना चाहता है।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):  अपनी समस्या अपने जीवनसाथी को बताये क्योंकि उनके सुझाव आपको परेशानी से छुटकारा दिला सकते है। आपका पार्टनर आपके जीवन का अहम हिस्सा है, जिस पर आपको हमेशा विश्वास करना चाहिए।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आप आज अपने लव रिलेशनशिप में असाधारण उत्तेजना और उत्सुकता का अनुभव करेंगे। अपने करिश्मे और कूल रवैये का प्रयोग कर के जिसे चाहते है उससे प्यार का इजहार करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें