Aaj Ka Love Rashifal: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अभी आप अपने प्रेम जीवन को लेकर भावुक हैं और इस स्थिति में आप कोई खास निर्णय ले सकते हैं। कोई सरप्राइज मिलेगा या आप भी पार्टनर के लिए कुछ स्पेशल कर सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):अपने प्यार से अपने जीवन को गुलजार बनाने का समय आ चुका है बस धोखे से बचें। आज आप अपने परिवार और विशेष लोगों से जुड़ा हुआ महसूस करेंगे।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अगर आप एक लॉन्ग डिस्टेंस रिश्ते में हैं तो आज इंटरनेट और सोशल मीडिया का प्रयोग कर के अपने आप को ख़ुशी प्रदान करें। इन खुशियों को अच्छे से समेट लें किंतु आवेश में आ कर कोई भी निर्णय लेने से बचें।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अपने साथी का खास ख्याल रखें क्योंकि उन्हें आपकी मदद की ज़रूरत पड़ सकती है।। प्रेम में छोटी-छोटी शरारते और छेड़खानी प्यार को और भी गहरा बनाती है। आज हर चीज़ आप को प्रभावित करेगी।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):परिवार और साथी के साथ अपनी सफलता का जश्न मनाएं। नए रिश्ते की शुरुआत करने से पहले यह जान लें कि इसमें सम्मान और सच्चाई है या यह केवल शारीरिक आकर्षण की बुनियाद पर ही खड़ा है।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): चाहत में नोकझोंक होती रहती है बस इन्हे गंभीर न होने दें और समय रहते ही अपने मतभेदों को दूर कर लें। धन के जुड़े मामलों को रोमांस से दूर रखें।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):आपके जीवन का यह नया चरण उत्तेजना और चाहत का संकेत दे रहा है। जीवन में मिलने वाले सुनहरे मौकों को हासिल कर लें इससे पहले की यह मौके आपके हाथ से छूट जाएं।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज लम्बी दुरी की यात्रा पर जाएं और लोगों से मिलें इससे आपको ख़ुशी और शांति प्राप्त होगी। प्रेम के हिसाब से आज का दिन बेहतरीन तो नहीं है लेकिन किसी का साथ इसे अच्छा बना देगा।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आपकी भावनाएं आपको हमेशा अपने चाहने वालों से जोड़े रखती हैं और यही कारण है कि आप अपनी हर ज़िम्मेदारी को बखूबी निभाते हैं। जो लोग एकतरफा प्यार में हैं, उनके लिए अच्छी खबर हैं।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):अपने दोस्तों और रिश्तेदारों पर ध्यान देने का वक्त आ चुका है। आप बहुत भाग्यशाली है क्योंकि आपको साथी के रूप में कोहिनूर हीरा मिला है। आप और आपके दोस्तों को एक दूसरे की मदद की ज़रूरत है।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आपके लिए किसी भी संघर्ष से छुटकारा पाना चुटकी बजाने जितना आसान है। नए परिवेश में ढलने के लिए आप पूरी तरह से तैयार हैं और अपने संबंधों को लेकर गंभीर हैं। अभी विवाह से जुड़ा कोई भी निर्णय लेने से बचें।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज का स्वागत एक मीठी सी मुस्कान से करें। व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों क्षेत्रों में आपको फायदा होने वाला है। लम्बी चैट, हाथों में हाथ दाल कर घूमना और मीठी बातें करना अपने पार्टनर के साथ आपके रिश्ते को और भी दृढ करेगा।