Aaj Ka Love Rashifal: चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): इस समय धार्मिक झुकाव के कारण आप किसी तीर्थ स्थान की यात्रा के लिए जा सकते हैं। आप अपनी आज़ादी का पूरा मज़ा लेने वाले हैं जिससे आपकी लवलाइफ और भी विकसित होगी।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):अपनी खूबियों के कारण आप सबके दिल में राज कर रहे हैं। कामदेव आज आप पर मेहरबान है और आपको अपना कोई खास बहुत ही जल्द मिलने वाला है। प्यार, जुनून और रास आज आपके कार्ड में है।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आप अपने साथी की और आकर्षित हो रहे हैं। लोग आपसे बहुत उम्मीद रखेंगे इसलिए आप खुद ही पहल करें।अगर सफर करने का सोच रहे हैं तो उसमे गड़बड़ी की संभावना है।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपके ग्रह बता रहे हैं कि अभी प्यार का नशा आपके सिर पर चढ़कर बोल रहा है। अपने रिश्ते को रहस्य न बना रहने दें बल्कि अपने परिवार को इसके बारे बताएं, सब कुछ आपके मुताबिक होगा।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):अपने सोलमेट के साथ कुछ रोमांटिक पलों को बिताते हुए एक हल्का सा स्पर्श भी ऊर्जावर्धक और उत्तेजना प्रदान देने वाले की तरह काम करता है। प्रियजनों को आपकी मदद की भी आवश्यकता पड़ सकती है।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): पति/ पत्नी के रिश्ते में केवल प्यार ही नहीं बल्कि विश्वास और सम्मान की भी आवश्यकता होती है। अगर आप अपने जानू के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं तो यह समय आपकी लव लाइफ के लिए संघर्ष भरा हो सकता है।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):अब वक्त आ गया है पार्टी करने का, आज सारा समय उल्लास और आनंद से भरा है। आपका प्यार और लालसा किसी खास के लिए आपकी भावनाओं को व्यक्त करने में मदद करेंगे।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): दुश्मन या विवाद आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं लेकिन आपकी लवलाइफ आपको निराश नहीं करेगी। प्यार के इन पलों से आपको ऐसा लगेगा जैसे आप सातवें आसमान पर हैं।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): मेहनत का फल मिलेगा किन्तु किसी विश्वसनीय व्यक्ति से धोखा मिल सकता है। अगर आप अपने महबूब को खुश रखते है तो आप खुद को प्रसन्न करते है। आज आप अन्य मामलों की तुलना में अपने परिवार पर अधिक ध्यान देंगे।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आपका दिन मस्ती में बीतेगा और आप अपने आपको खुशकिस्मत महसूस करेंगे। ध्यान रखें कि पैसों को प्यार से ज्यादा महत्व न दें क्योंकि प्यार पूरी उम्र साथ रहता है, पैसा नहीं।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): यह समय आराम करने और मनोरंजन का है। अपने बच्चों को लेकर आप भावुक महसूस कर सकते हैं। प्रेम में रचनात्मकता आपको किसी अलग ही दुनिया में ले जाएगी और रोमांस आपमें नयी ऊर्जा का संचार करेंगे।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope):आपका रचनात्मक दृष्टिकोण और समस्या को सुलझाने के कौशल आपके आसपास के लोगों पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा। अपने प्यार को एक खास सरप्राइज न भूलें इससे आपका दिन ख़ूबसूरत बनेगा।