फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का लव राशिफल: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

Fri, 16 Feb 2024 12:05 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
16 फरवरी का लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal:  प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
 
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope):
रिश्तों के लिहाज से दिन मिलाजुला रहने वाला हो सकता है। सितारे बता रहे हैं कि आपका रिश्ता जीवनभर का हो सकता है इसलिए अपने साथी का खास ख्याल रखें। जो जातक अगर विवाहित है तो ससुराल वालों के साथ रिश्ता पहले के मुकाबले और अधिक मजबूत हो सकता है। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): प्रेमी जातक आज अपने पार्टनर संग मौज-मस्ती और रोमांटिक क्षणों का आनंद उठाने में कामयाब होंगे। अपने जीवन साथी के साथ समय बिताना और अपने भविष्य के निर्णय लेने से सुखद आपके लिए और कुछ नहीं हो सकता है। 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):  
आपको आज अपने पार्टनर  का खास ख्याल रखना होगा तभी वह भी आपको भरपूर प्यार का एहसास दिलाने में रुचि दिखाएगा। दिल के मुद्दों को लेकर आप पूरी तरह से बेफिक्र हैं क्योंकि आपको अपने इस संबंध और अपने पार्टनर पर पूरा विश्वास है। प्यार के मामले में आप बहुत ही भाग्यशाली हैं।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): रोमांस के लिए आज का समय आपके लिए खुशियों से भरा रह सकता है। आज कोई खास रिश्ता बनेगा। वैवाहिक जीवन जीने वाले जातकों को अच्छा अपने साथी का भरपूर प्यार और साथ मिलेगा।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): रोमांस के अच्छे पल आपके इंतजार में है। साथी आपके ऊपर रोमांटिक रहेगा। प्रेम के क्षणों में आने वाली बाधाएं दूर होंगी और प्रेम संबंधों में आपको नये पन का एहसास होगा। 
 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज का दिन नए दोस्त बनाने और पहले से चले रहे किसी प्रेम संबंधों में अधिक मधुरता लाने का है। आप आज अपने साथी को लुभाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ने वाले हैं। 
 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): मुस्कुरा कर प्यार के दो बोल आपकी हर तकलीफ को दूर करेंगे। प्रेम संबंधों में दूरी है तो आज मतभेदों को दूर करने का बेहतरीन समय है। आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं का विशेष ध्यान देना होगा। 

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):  आज का दिन रोमांस के मामले में आपकी सभी तरह की अभिलाषाएं पूरी करने का है। साथी संग अच्छा समय व्यातीत हो सकता है। 
 

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आपके प्यार से प्रभावित होकर आपका पार्टनर आपको पूरी तरह से सुरक्षित और प्यार महसूस कराएगा। इस समय कोई भी आपके आकर्षण से बच नहीं पाएगा। प्यार के मामले में आपको नए पन का एहसास होगा। 

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज सब कुछ भुलाकर एक नई शुरुआत के बारे में सोचें, आपके सपने अवश्य पूरे होंगे। प्यार में मिले धोखे से आप भावनात्मक रूप से असुरक्षित महसूस कर सकते हैं।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): प्यार के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहने वाला होगा। आपको अपने प्रिय की गलतियों को माफ कर उसे प्यार से गले लगाने का समय है। रिश्तों में मजबूती का दिन है और पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे।
 
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आपका पार्टनर आपको आकर्षित करता है और आप उनसे पूरे दिल से प्रेम करते है। अपने रोजाना के जीवन से कुछ वक्त निकालें और उनका ख्याल रखें जो आपकी चिंता करते है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें