Aaj Ka Love Rashifal: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आपका परिवार आपके साथ है और प्रेम जीवन भी समृद्ध है। साथ में किया सफर आपके प्रेम की आग को और अधिक भड़का सकता है इससे आप एक दूसरे से दूर रहने के बारे में कभी नहीं सोचेंगे।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):अपने जीवनसाथी के साथ कुछ सुखदायक और रचनात्मक क्षणों को बिताएं और अपनी भावनाओं को भी व्यक्त करें क्योंकि आपने बारे में सब कुछ बताने का इस से अच्छा समय आपको नहीं मिलेगा।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): मोहब्बत से भरे इस दिन और रात को व्यर्थ न जाने दें, इनका उचित प्रयोग करें। अपनी स्वीटहार्ट को लुभाने का इससे अच्छा समय नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): एक नया रिश्ता आपके दरवाज़े पर दस्तक दे रहा है लेकिन आप इसे लेकर असमंजस में हैं। अधिक सोचना छोड़कर खुले दिल से इसका स्वागत करें। खुशियों भरे इस दिन रात को ऐसे ही व्यर्थ न जाने दें।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):आज आप अपने मित्रों और रिश्तेदारों से मुलाकात करेंगे जिससे आपको संतुष्टि और प्रसन्नता होगी। अपने दिल के सबसे नज़दीक और ख़ास व्यक्ति के साथ भी वक्त बिताएं इससे आपका रिश्ता दृढ़ बनेगा।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): यह वक्त गंभीर होकर अपने रोमांटिक जीवन के बारे में सोचने और उसपर अमल करने का है। हाल ही में हुआ घाटा आपको सोच समझ कर धन व्यय की सीख दे रहा है। जीवन के असहनीय और अनियंत्रित होने के कारण आज आपको निराशा का सामना करना पड़ सकता है।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):आपका लक पूरी तरह से आपके साथ है इसलिए आज के दिन को पूरा एन्जॉय करें। किसी खास की तलाश है तो कॉलेज के समूह में कोई आपका इंतज़ार कर रहा है। रिश्ता अगर पुराना है तो इसकी खुशबु को बरकरार रखने के लिए कोशिश करते रहें।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आत्म विश्लेषण और अपने विचारों व्यवस्थित करने के लिए आज का समय उपयुक्त है। अधिक उत्साह मे आ कर कोई भी काम करने या निर्णय लेने से बचें। अपने इश्क़ का प्रमाण देने के लिए भी आज तैयार रहें।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):बच्चों के लिए अभी संकट का समय है जो स्वास्थ्य या निजी जीवन से भी संबंधित हो सकता है। रोमांस में समस्याएं आएंगी। अगर आप अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर पा रहे हैं तो अपने प्रियतम को अपने दिल की बात बताने का समय दें।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):नए रिश्तों को लेकर उत्साहित महसूस करेंगे लेकिन किसी तरह का कोई वादा न करें। आज आपके सितारे कुछ अद्भुत रोमांटिक पलों की ओर इशारा कर रहे हैं। अपने वर्तमान संबंध को लेकर आप कुछ दुविधा में हैं।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): पूरे जोश और उत्साह से अपने जीवन के इन क्षणों का स्वागत करें। लोगों की बातों को सुनना और उनकी मदद करना जैसे गुण आपके लिए निजी और कार्यस्थल दोनों में फायदेमंद हैं।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अपने प्रेमी पर ध्यान दें और उसे अपनी योजनाओं के बारे में बताएं। जब आप अपने सपनों को साझा करेंगे और दोनों मिलकर उस पर काम करेंगे तो आपके सपने सच होने की संभावना बहुत बढ़ जाती है।