फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन

Wed, 10 Jan 2024 08:00 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
10 जनवरी का लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal:  प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): परिवार के साथ समय बिताकर और साथ भोजन करके आप एक दूसरे को अधिक जान पाएंगे। अपने जानू से सब कुछ शेयर करें और साथ ही अपनी कला से उसे इम्प्रेस करना न भूलें। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):सहयोगियों और पड़ोसियों से अपने संबंधों को सुधारें ताकि मुसीबत में एक दूसरे की मदद करें। रहस्यों और अनिश्चितताओं से न डरें, अपने प्रेममय जीवन में नए आत्मविश्वास के लिए इनका सामना करें। 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): प्रियजनों को आज आपकी आवश्यकता है। आज आपका आर्थिक से लेकर रोमांटिक जीवन सब कुछ बेहतरीन है। अगर सच में प्यार पर भरोसा है तो वो आपको अवश्य ही मिलेगा जिसे आप चाहते हैं।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): रोमांस में आपको केवल पहल करने की ही ज़रूरत है, उसके बाद प्रेमी की मनचाही प्रतिक्रिया प्राप्त होगी। जीत के लिए आशा की रस्सी को मजबूत और मन में विश्वास रखें।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): प्रेम संबंधों के लिए यह हफ्ता मध्यम है जिसमे यौन सुख की भी संभावना है। आज आप अपने साथी से विचारों को शेयर करेंगे और भविष्य की योजना बनाना भी आपको ख़ुशी देगा। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आपको नकारात्मक चीज़ों को नजरअंदाज कर के अपने रिश्ते को मजबूत बनाना है। अपने साथी को आज स्पेशल महसूस कराएं उसके लिए उसे मनपसंद उपहार देना या कैंडल लाइट डिनर का प्रबंन्ध करना दोनों अच्छे विचार हैं।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): नए समूह और नए वातावरण में आपको कोई ऐसा मिल सकता हैं जिसके साथ आप अपनी पूरी ज़िन्दगी गुजारना चाहेंगे। चोरी या दुर्घटना से सावधान रहें।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):  यह व्यस्त अवधि आपके और आपके चाहने वालों के बीच में दरार डाल सकती है जिससे वो आपसे भावनात्मक रूप से दूर महसूस करेंगे। अपने दिल के खास व्यक्ति पर आज विशेष ध्यान और प्रेम दें।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):दोस्तों का साथ आपके लिए संजीवनी बूटी की तरह है जिनके साथ होने पर आप उत्साहित व सुरक्षित पाते हैं। आपका सोलमेट खुद को नजरअंदाज या संकोचित महसूस कर सकता हैं। 

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):आपके ग्रहों के मुताबिक आज आपकी बच्चों, दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मेलजोल की संभावना है। पेशेवर से लेकर निजी जीवन तक सब कुछ सही चल रहा है।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अपने रिश्ते को थोड़ा और निखारें और इसके लिए प्रियतम के साथ एक ड्राइव पर जाना या कॉफ़ी पीना अच्छे विकल्प हैं। दूसरों की बातों में आकर दिन को ख़राब न करें।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आप हर चीज़ में माहिर हैं फिर वो बात चाहे व्यवसाय की हो या रोमांस की। रोमांचक और मधुरता से भरे इन एहसासों को हमेशा अपने दिल में रखें। आज आपका झुकाव धर्म और परिवार की तरफ अधिक होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें