Aaj Ka Love Rashifal: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आप अपने मन या दिमाग के बीच दुविधा में हैं। अगर प्रेम सम्बन्ध में कोई गलती हुई है तो याद रखें कि समय हमेशा के जैसा नहीं रहता इसलिए एक दूसरे को माफ़ करना रिश्ते को मजबूत करता है।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): कुछ खास लोग आज आपकी ज़िन्दगी में चार चाँद लगा देंगे। आपने सितारों के अनुसार आपके जीवन में लॉग डिस्टेंस रिलेशनशिप की भी संभावना है इससे आपकी लवलाइफ और भी अधिक रोमांचकारी और उत्साही बनेगी।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अभी आपका उत्साह दूसरे ही स्तर पर है और आप अपने साथी के साथ कुछ खास पल गुजरना चाहते है। आपका साथी आपको दिलोजान से चाहता है इसलिए उनकी अभिलाषाओं का खास ख्याल रखें।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अपनी मीठी मीठी बातों से आप अपने जानू का दिल जीत लेंगे। पिता या शिक्षकों पर आये संकट से आपकी यात्रा की योजना में विलंब होगा। अपने दिल के सबसे करीबी के लिए समय निकाल कर कहीं घूमने निकल जाएं।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):आज आप अपनी भावनाओं को अपने सोलमेट से व्यक्त करेंगे और इसके लिए आप कुछ सरप्राइजस का भी प्रबंध भी कर सकते है। चिंता न करें, आज आपका दिन भाग्यशाली है और आपके हर प्रयास में सफलता साथ देगी।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): इस समय आप अपने रूप रंग में बदलाव को लेकर बेहद उत्साहित हैं, इसके साथ ही फोन कॉल्स और यात्राएं आपको अधिक व्यस्त रखेंगी। जीवन की हर ख़ुशी का आप खुले हाथों से स्वागत कर रहे हैं।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):अहंकार को त्याग कर हर फैसला लें, सब कुछ आपके पक्ष में होगा। अब आपको समाज में प्रशंसा के साथ साथ नयी पहचान भी मिलने वाली है। नए सुझावों और दिशाओं का खुले दिल से स्वागत करें।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आपका जोड़ीदार भी आपकी समझदारी की कद्र करेगा। आप दोनों एक दूसरे को बहुत अच्छे से समझते है। अपने लक्ष्य की और केंद्रित रहें और भावनाओं में न बहें।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):आप अपने खास रिश्ते को अभी रहस्यमय रखना चाहते हैं और दुनिया की नज़रों से बचकर इन पलों का मज़ा लेना चाहते हैं। एक दूसरे से सब कुछ शेयर करें ताकि आप दोनों का एक दूसरे पर विश्वास बढ़ जाए।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आपकी दिलचस्पी विपरीत लिंग और सुखदायक गतिविधियों की और रहेगी। अपने प्रियजनों को प्रसन्न रखें। आज आप अद्भुत प्यार और अंतरंगता का पूरे दिल से अनुभव करेंगे।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आपका भाग्य हमेशा आपका साथ देता हैं और यही कारण हैं कि सफलता आपके पैर चूम रही हैं। अपने भविष्य की योजनाएं पहले से ही बना लेने से आपका अपने स्वीटू को और भी चाहने लगेंगे।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अपने परिवार और खास लोगों का ध्यान रखें क्योंकि जीवन की सफलता इसी बात पर निर्भर करती हैं। जीवन की इस भागदौड़ में अपने पार्टनर को नजरअंदाज न करें। समय समय पर अपने प्यार का इज़हार करते रहें