फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

06 January Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन

Sat, 06 Jan 2024 07:55 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
06 जनवरी का लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal:  प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): किसी आकर्षक व्यक्ति से मुलाकात आपके दिल के तारों को छेड़ देंगी। एक दूसरे से छेड़छाड़ चाहत में नए रंग भर देती है। पिता की समस्याओं को दूर करने में आप उनके मुख्य सहयोगी होंगे। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): खास लोगों के साथ रहना और कार्यस्थल में विजय पाना आपका सपना है। चिंता न करें, आप ईमानदार और दृढ़ हैं। आज आप जो भी सोचेंगे वो पूरा होगा। यही नहीं आपके खास लोग भी आपका साथ देंगे और आपका मार्गदर्शन भी करेंगे। 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): सह कार्यकर्ता और बॉस आज आपके काम की प्रशंसा करेंगे और कोई इनाम भी मिल सकता है। आपका जीवनसाथी पूरी तरह से समर्पित है और हमेशा आपके साथ रहने वाला है। 
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):  आज आपका सारा काम अच्छे से बनेगा और अब समय आ गया है पार्टी का। इन पलों का सौंदर्य आपको दूसरों की सेवा करने या खुद को पहचानने के लिए प्रेरित करेगा। आपका जीवनसाथी आपका मददगार है। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):  आज आपके सितारे आपके लिए कुछ अलग ही सन्देश दे रहे हैं। अपने जानू के साथ बनाये किसी प्रोग्राम में विलंब होगा जिससे आप दोनों के बीच में मतभेद हो सकते हैं। भाई बहन की परेशानियां भी चिंता का विषय हैं। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):  अपनी नयी चाहत का इजहार करने के लिए आज का दिन अच्छा है बस इसका तरीका कुछ अलग और नया होना चाहिए। आज आप अपने खास दोस्त को किसी डेट पर ले जा सकते है। 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): अपनी चाहत को व्यक्त करने के लिए स्वयं शुरुआत करें, न की अपने क्रश की और से पहल की प्रतीक्षा करें। आपके नम्र मिजाज के आगे बड़े-बड़े अहंकारी ढेर हो सकते हैं, इसलिए पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। 

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अपने व्यस्त जीवन से कुछ समय निकाल कर परिवार और निजी मामलों पर ध्यान दें जिन्हे आप लम्बे समय से नजरअंदाज करते आ रहे हैं।  आज आपकी रोमांटिक भावनाएं तीव्र हैं ऐसे में अपने महबूब के लिए कोई खास उपहार तो बनता हैं।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): जल्द ही आपने अकेलेपन की जगह किसी की मीठी बातें ले लेंगी। अपने सोलमेट की जुदाई का डर आप दोनों को और भी करीब ले आएगा। आपकी नम्रता आपकी खासियत है और आपकी इस खासियत की वजह से हर कोई आपके नजदीक आना चाहेगा। 

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए बेहतरीन है और इसमें कई ऐसे पल आएंगे जो आपको उत्साहित कर देंगे। ध्यान रहे, आने वाले कुछ दिनों तक अपने रोमांटिक जीवन से संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचे।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज आपकी लालसा अपने प्रियतम के साथ समय बिताने और उन पर पैसे खर्च करने की हो सकती है। किसी खास के लिए उपहार खरीदना उसे आनंदित महसूस करा सकता है। उसकी प्रशंसा करें और अपनी जीवन में उसके महत्व के बारे में उसे बताएं। 
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): लव लाइफ में आये संकट या इसमें मिले धोखे से आप सामाजिक सर्कल से कट ऑफ करना चाहेंगे लेकिन भाई बहन या दोस्त आपको इस स्थिति से उबरने में मदद करेंगे। अगर किसी नए रिश्ते की शुरुआत कर रहे हैं तो अपनी भावनाओं पर नियत्रण रखें और धीरे धीरे कदम बढ़ाएं, ज़रूर सफलता मिलेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें