फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का लव राशिफल: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा मंगलवार का दिन

Tue, 06 Feb 2024 12:43 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
6 फरवरी का लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal:  प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): प्रेम के लिए यह समय कठिनाईओं से भरा होगा, ऐसे में अपने प्रियतम पर पूरा विश्वास रखें क्योंकि यही आपको जोड़ कर रखेगा। मतलबी लोगों से दूर रहें। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आपकी रोमांटिक जिंदगी आज सुहावनी रहेगी। इसके लिए आप शानदार डिनर या लॉन्ग ड्राइव का आयोजन भी कर सकते है। अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें और अतीत की गलतियों को भुला कर आगे बढ़ें। 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अपने प्रियतम के साथ घूमने के लिए वक्त निकालें और फोटोग्राफी के जरिये इन यादों को हमेशा संजों कर रखें। आपके छोटे भाई-बहन भी इसमें आपको कंपनी दे सकते हैं। अपने प्यार भरे जीवन को स्पाइसी बनाने के लिए प्रयत्न करते रहें।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): भाई बहन की परेशानियों को सुलझाने के लिए आज आप किसी यात्रा की योजना बना सकते हैं। इनमे आपका पार्टनर भी पूरा साथ देगा इसके बदले में आपका स्वीटहार्ट आपके केवल प्यार व केयर की मांग करता है। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):आज आप जिस भी व्यक्ति से मिलेंगे वो आपके कूल रवैये और करिश्मा से बच नहीं पायेगा। हर कोई आपके क्षमताओं और प्रतिभाओं की तारीफ़ करेगा। अगर आप सिंगल हैं तो किसी नए रिलेशनशिप में बंधने का समय आ चुका है। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अगर आपका प्यार एकतरफा है तब भी चिंता न करें जैसे जैसे आपका क्रश आपको अधिक जानेगा, वैसे ही आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी बस कोशिश करना न छोड़ें।ससुराल वालों की परेशानियां आपके निजी जीवन को प्रभावित कर सकती हैं। 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):अपने रूप में बदलाव कर के आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा जिससे अपने दिल का हाल अपने प्रिय/प्रिये को बताने में आसानी होगी। आज कठिनाईयों से बाहर आने के लिए आपको किसी की सहायता की ज़रूरत है। चिंता न करें क्योंकि आपको सहायता जल्द मिलने वाली है।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):  अपने प्रेम की दुनिया में ऐसी ही बहार रहे इसके लिए आपको भी कुछ योगदान देना पड़ेगा। अपने साथी पर पूरी तरह से भरोसा रखें और इस भरोसे को कभी टूटने न दें। जब आप अपने शोना के साथ होते हैं तो आपकी तन्हाई की जगह उसकी मुस्कुराहट ले लेती हैं और आप सब कुछ भूल कर उसमे खो जाते हैं।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):अपने साथी पर गर्व करें क्योंकि उसके कारण आपका जीवन खूबसूरत और संगीतमय है। धोखा और किसी की जुदाई आपके जीवन में परिवर्तन ले आएंगे। अपने पार्टनर के साथ फिल्म देखने, लॉन्ग ड्राइव पर जाने और आनंदित होने के लिए आज का समय सर्वश्रेष्ठ है।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):आज का समय आप दोनों के लिए रोमांटिक और गुलाबी है। साथी के साथ विवाद होने की संभावना भी है जो बजट से जुड़ा होगा। अपने खर्चों को नियंत्रित करें और इसके लिए दोनों मिल कर प्रयास करें।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आपका रोमांटिक जीवन शांतिपूर्ण है और इसमें मौजूद अत्यधिक भावनात्मक लगाव आपके रिश्ते को और भी मजबूत बनाएगा। ध्यान रहे कि प्यार को मजबूत करने के लिए जो वादे करों, उन्हें पूरा ज़रूर करें ।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अपने प्रियतम के साथ समय बिताएं और एक नयी शुरुआत करें। इससे आपकी चाहत को एक नया मोड़ मिलेगा और आपका संबंध प्रगाढ़ होगा। रोमांस को बढ़ाने के लिए अपने साथी के लिए प्रेम सन्देश भेजना भी बेहतरीन विचार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें