Aaj Ka Love Rashifal: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope):
आज आपको अपने रिश्तों को संभलकर रखना बेहतर होगा। आपको अपनी समझदारी से परिस्थितयों का सामना करना होगा। वहीं जीवनसाथी के साथ पुराने मतभेद दूर होंगे। आज का समय उल्लास और आनंद से भरा रह सकता है।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):
आपको अपने साथी का भावनाओं का खास ध्याल रखना होगा। साथी के साथ कहीं रोमांटिक जगह पर जा सकते हैं जहां आपको अपने कुछ पुराने मतभेद दूर करने होंगे। आप पूरे जोश में है और अपने साथ के साथ नजदीकी का आनंद ले रहे हैं।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):
आपका स्वभाव काफी रोमांटिक है इसी वजह से आपका साथी हमेशा आपके करीब रहता है।रोमांचक और मधुरता से भरे इन एहसासों को हमेशा अपने दिल में रखें। आज आपका झुकाव धर्म और परिवार की तरफ अधिक होगा।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):
आज आपके लिए रोमांस के भरपूर मौके मिलेंगे। साथी आपकी हर एक बात का समर्थन और सहयोग करेगा। दोनों ही भविष्य की कुछ योजनाएं बना सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):
आज जो लोग प्रेम जीवन में हैं उनके लिए दिन मिलाजुला रह सकता है। आपको अपने साथी की भावनाओं का खास ख्याल रहना होगा। वहीं परिवार के सदस्य भी आपके कुछ मामले में सहयोग दे सकते हैं।आपका दिन मस्ती में बीतेगा और आप अपने आपको खुशकिस्मत महसूस करेंगे।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):
आज आप साथी संग खूब मौज-मस्ती और रोमांटिक रहेंगे। आपके रिलेशनशिप में मजबूती आएगी। साथी की भावनाओं का अच्छा ख्याल रखेंगे जिससे आने वाला समय में दोनों के रिश्तों में मजबूती आएगी। अपनी गुणों और मानसिक शक्तियों के कारण आप वो सबकुछ पाने में सक्षम हैं जिसकी भी आपको इच्छा है।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):
जो प्रेमी जातक किसी के साथ रिलेशनशिप में है वे साथी संग शादी के प्रस्ताव दे सकते हैं। नए रिश्तों के लिहाज से आज का दिन काफी खास और महत्वपूर्ण रहने वाला होगा। आज आप अपना समय अपने से छोटे लोगों और बीमारों की देखभाल में व्यतीत करेंगे।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आपको अपनेलव लाइफ में आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने की जरूरत है। प्यार को एक खास सरप्राइज देना न भूलें इससे आपका दिन ख़ूबसूरत बनेगा।अपने अनुभव और योजनाओं से आप इस समय सफलता के शिखर पर हैं।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज अब वो पल आ चुका है जब आपको सही समय पर सही निर्णय लेना है। आप अपने पार्टनर को लेकर आश्वस्त नहीं हैं तो एक बार फिर से सोच लें। किसी बड़े की सलाह काम आ सकती है।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): दिन का ज्यादातर समय आपको अपने साथी को मनाने में बीतेगा। खास दोस्त के साथ बैठ कर भविष्य की बात करने से अधिक रोमेंटिक और क्या हो सकता है? बस एक दूसरे पर पूरा विश्वास करें ताकि लाख मुसीबतों के बाद भी आपका यह बंधन न टूटे।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज जो लोग किसी के साथ प्यार में हैं उनके साथ अच्छे और खूबसूरत पल बिताने का मौका मिल सकता है।इस समय रोग या बाधाएं चिंता का कारण हैं जिससे आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope):
दोस्तों संग मौज-मस्ती में पूरा दिन बीतेगा। जो लोग किसी के साथ प्रेम संबंध में है उनको साथी का अच्छा साथ मिलेगा। दोस्तों का साथ आपके लिए संजीवनी बूटी की तरह है जिनके साथ होने पर आप उत्साहित और सुरक्षित पाते हैं।