फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

03 January 2024 Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन

Wed, 03 Jan 2024 07:50 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल
Aaj Ka Love Rashifal:  प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): प्रेमी जातकों के लिए आज का दिन रोमांटिक रहने वाला होगा। अपने रिश्ते में यादों के कुछ और मधुर पल को सजोएंगे। इसके बाद आप दोनों कभी भी अलग होने के बारे में सोच भी नहीं सकते।
 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): दिन का ज्यादातर समय आप अपने साथी संग व्यतीत करने मेंं कामयाब रहेंगे।  प्रेम जीवन और रोमांस में आयी समस्याएं आपके सम्बन्ध को कमजोर नहीं कर पाएंगी बल्कि इससे आप दोनों और भी नजदीक आएंगे।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): साथी संग आज का समय बहुत अच्छे तरीके से बीतेगा। रोमांस को बढ़ाने के लिए अपने साथी के लिए प्रेम सन्देश भेजना भी बेहतरीन विचार है। अपने प्रियतम के साथ समय बिताएं और एक नई शुरुआत करें।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): साथी संग बाहर कहीं घूमने जाने की योजनाएं बन सकती हैं। जिससे आप दोनों के बीच चल रहे कुछ तनाव में कमी आएगी। अपने जीवनसाथी के साथ अपनी मनोस्थिति के बारे में चर्चा करें इससे आप आरामदायक महसूस करेंगे। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
 सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज रोमांटिक जीवन के लिए आपको बहुत ही खूबसूरत फल व्यतीत करने का मौका मिल सकता है। सब कुछ भूल कर अपने प्यार व रोमांटिक जीवन पर ध्यान दें।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज आप प्रेम के मूड में हैं और साथी को सुखद एहसास के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहेंगे। ऐसे में अपने साथी को पहले पैंपर करना न भूलें। शॉपिंग या पसंदीदा फिल्म देखा कर माहौल को हल्का करें। 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): प्रेम संबंधों में एक दूसरे का विशेष ध्याल रखने की जररूत होती है। एक दूसरे की देखभाल करना सफल मित्रता की चाबी है और प्यार का दूसरा नाम है। अपने दोस्तों और सोलमेट का पूरा ध्यान रखें। 

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आप अपने रोमांटिक संबंधों में बदलाव महसूस करेंगे ऐसे में अपने जीवनसाथी की बात को ध्यान से सुनें और उन्हें समझने की कोशिश करें।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):  कुछ पाने की चाह और आत्मविश्वास से आप दुनिया को जीत सकते हैं बस आपको अपने हुनर का सही इस्तेमाल करना है।  आपके जीवन में विवाह या कोई नया रिश्ता भी दस्तक दे सकता है।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आप दोनों एक दूसरे के दृढ़ संकल्प और बुद्धि का सम्मान करते हैं। आपकी योजनाएं आपके जीवनसाथी को अभी पसंद नहीं आएंगी, किन्तु जल्द ही वो आप पर विश्वास करेगा। 

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):  प्यार में अपने प्रिय से खट्टी मिट्ठी छेड़खानी आपको रोमांचित बनाएं रखेगी साथ ही इससे आपका रिश्ता भी मुकम्मल होगा। आप इस समय अचानक आई घरेलू मुसीबतों से न घबराएं बल्कि डटकर सामना करें।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आपकी अपने किसी साथी से काफी दिनों के बाद मुलाकात हो सकती है। आज आप भावनात्मक रूप से असुरक्षित महसूस करेंगे क्योंकि आज आपको लगेगा कि आपका साथी आपकी तरफ ध्यान नहीं दे रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें