फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का लव राशिफल: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन

Thu, 01 Feb 2024 07:31 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
01 फरवरी का लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal:  प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अगर अपनी चाहत के प्रदर्शन की कोई प्रतियोगिता होती तो आपको प्रथम इनाम मिलता। आपका साजन सच में भाग्यशाली है क्योंकि उसे आपसे अधिक प्रेम करने वाला पूरी दुनिया में नहीं है।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): ऋण या रोग की स्थिति में आपका परिवार आपके साथ खड़ा होगा। आप नयी नयी चीज़ों को सीखने में दिलचस्पी रखते है और आपका पार्टनर आपकी हर गतिविधि में शामिल होने के लिए तैयार है। 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज आप दोनों एक दूसरे के और भी करीब आ जायेंगे और एक साथ समय व्यतीत करेंगे। अपने पति/पत्नी को आज नजरअंदाज न करें अन्यथा एक अनचाहे विवाद से सामना हो सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अपने स्वीटू से मुलाकात की इच्छा से आज आप उसके लिए कुछ ख़ास करेंगे। आपकी रचनात्मकता रोमांस में आपको नए लोक में ले जायेगी जहाँ आप दोनों एक दूसरे में खो कर इस दुनिया को भूल जाएंगे।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): अचानक टुटा संबंध आपको आहत कर सकता है। आपका आकर्षण नए दोस्त बनाने में आपकी मदद करता है। अपने परिवार के साथ विशेष रूप से अपने पति/पत्नी के साथ समय व्यतीत करें और उनसे अपनी इच्छाओं और रणनीतियों को साझा करें। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज उस खास से मिलें जिनकी वजह से आपके जीवन में बहार है। रोमांस को ऐसे ही जवां बनाये रखने के लिए आपकी पहल आवश्यक है। आप ऐसे लोगों से साथ रहना चाहते हैं जिनके साथ आप कम्फ़र्टेबल रहते हैं। 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):आज आप पार्टी के मूड में हैं। लोगों से मिलना जुलना आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। सभी की आंखे आज आप पर और आपके व्यक्तित्व पर होंगी। अच्छे विचारों के साथ साथ आपके व्यक्तित्व का आकर्षक होना भी ज़रूरी है इसलिए अपने व्यक्तित्व पर भी ध्यान दें।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज का दिन शांतिपूर्ण और आरामदायक है जब आपका पूरा ध्यान अपने जानू पर है। यह रिश्ता दिल से बना है इसमें गलतफहमी को न आने दें। गलतफहमी का कीड़ा आपकी चाहत को तबाह कर सकता है। 

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):आज आपका रिश्ता एक नया मोड़ लेगा जिससे आप अधिक उत्साहित और उत्तेजित महसूस कर सकते है। आपकी इच्छाशक्ति आपका बेहतरीन गुण है और प्यार में यही गुण आपको आसमान पर बिठा देगा।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):पुरानी कुछ यादें आपको परेशान कर सकती है किन्तु निराश न हों। आपका रिश्ता इतना मजबूत है जिसे कोई तोड़ नहीं सकता। भाई बहन की परेशानियां आपके लिए अपनी समस्याओं के समान हैं जिनसे निपटने के लिए आप हर संभव प्रयास करेंगे।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):  अपनी इस रंगीन भावनाओं को ब्लैक एंड वाइट न होने दें। अपने पार्टनर को प्राथमिकता दें लेकिन अपने काम को भी भूलें। ससुराल वालों की तरफ से कोई खबर मिलेगी। अपने अहंकार को दूर रख कर परेशानियों का सामना करना सच्चे साथी की निशानी है।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अपने या किसी अन्य के बारे में कोई भी राय बनाने से पहले थोड़ा विचार करें। प्यार का इज़हार एकदम करने की जगह धीरे धीरे से इस रास्ते की ओर कदम बढ़ाएं। दोस्ती से शुरुआत करके आप जल्दी ही मंजिल को पाएंगे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें