ज्योतिष विद्या के अनुसार व्यक्ति का स्वभाव और उसका आचरण ग्रह नक्षत्रों से निर्धारित होता है। वातावरण और परिवेश भले ही व्यक्ति के जीवन में एक अहम भूमिका निभाते हैं, पर व्यक्ति का मूल इन्हीं ग्रह नक्षत्रों की दिशाओं से ही तय होता है। अलग-अलग राशियों और नक्षत्रों में जन्में लोगों की विशेषताएं भी भिन्न-भिन्न प्रकार की होती हैं। इसी कड़ी में आज हम उन राशियों के लोगों के बारे में जानेंगे, जो दुश्मनी निभाने में सबसे आगे होते हैं। अगर इन लोगों को धोखा दिया जाए या फिर इनके साथ कुछ छल-कपट किया जाए तो काफी बुरा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। आइए जानते हैं इन राशि के लोगों के बारे में -
मेष
मेष राशि के लोगों के भीतर अग्नि तत्व होता है। इस वजह से ये लोग काफी अहंकारी होते हैं। अगर आप इस राशि के लोगों के साथ दोस्ती कर रहें हैं, तो ये आपके लिए काफी अच्छा हो सकता है। वहीं अगर आप इनसे दुश्मनी करते हैं, तो ये आपके लिए काफी घाटे का सौदा बन सकता है। एक बार दुश्मनी होने के बाद मेष राशि के लोग अपने दुश्मन को कभी माफ नहीं करते।
विज्ञापन
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
सिंह
सिंह राशि के लोगों से कभी भी दुश्मनी नहीं करनी चाहिए। इनका आधिपत्य ही चुनौती देना और दुश्मनी मोल लेना है। ये लोग अपने दुश्मन को हराने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। दुश्मन को हराने के लिए ये लोग अपना सब कुछ दांव पर लगा देते हैं और उसे भारी क्षति पहुंचाते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : getty images
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लोग काफी शांत होते हैं। इस राशि के जातक किसी से भी दुश्मनी नहीं करते। ज्यादातर ये लोग सभी से प्रेम व्यवहार बना कर रखते हैं। वहीं अगर कोई इनसे दुश्मनी कर ले तो ये लोग उसे काफी बुरी चोट पहुंचाते हैं। अपने जीवन में इन्हें किसी बाहरी का हस्तक्षेप बिल्कुल भी नहीं पसंद है।
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : getty images
धनु
धनु राशि के लोग हर काम को बड़ी जल्दी करते हैं। इन्हें किसी भी काम में देरी बिल्कुल पसंद नहीं है। वहीं जब इस राशि के जातकों की किसी से दुश्मनी होती है, तो ये लोग बदला भी बहुत जल्द ले लेते हैं।
कुंभ राशि के लोगों से दुश्मनी मोल लेना काफी बुरा साबित हो सकता है। इन लोगों के ऊपर कभी भी निजी आक्षेप नहीं करना चाहिए। ये जब तक अपने दुश्मन की जिंदगी बर्बाद नहीं कर देते तब तक उसके साथ अपनी दुश्मनी निभाते हैं।