हम दिन भर में बहुत से लोगों से मिलते हैं और इसमें से कई बार हम अपने आस-पास बहुत से ऐसे लोगों को देखते हैं, जिनका दिमाग हर कार्य में बहुत तेज चलता है, जिसके कारण हर कोई इनकी तारीफ करता है। वैसे तो किसी भी व्यक्ति की तेज बुद्धि उसके अध्ययन पर निर्भर करती है लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जो बालपन से ही बहुत तेज होते हैं। ज्योतिष के अनुसार किसी भी जातक के जन्म के समय उसके ग्रह नक्षत्र कैसे थे इस आधार पर उसकी राशि निर्धारित की जाती हैं इसलिए व्यक्ति पर संबंधित ग्रहों का भी पूर्ण प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में चार ऐसी राशियों के बारे में बताया गया है जिनके जातकों की बुद्धि बहुत तेज कार्य करती है या यूं कहा जा सकता है कि इनकी बुद्धि अन्य लोगों को मुकाबले ज्यादा तेज होती है। तो आइए जानते हैं कि कौन सी राशि के हैं वे लोग।