फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुत बुद्धिमान होते हैं इन चार राशियों के लोग, आपकी राशि भी तो नहीं

Tue, 29 Jun 2021 10:49 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बहुत बुद्धिमान होते हैं इन राशियों के लोग (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : zodiac sign
हम दिन भर में बहुत से लोगों से मिलते हैं और इसमें से कई बार हम अपने आस-पास बहुत से ऐसे लोगों को देखते हैं, जिनका दिमाग हर कार्य में बहुत तेज चलता है, जिसके कारण हर कोई इनकी तारीफ करता है। वैसे तो किसी भी व्यक्ति की तेज बुद्धि उसके अध्ययन पर निर्भर करती है लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जो बालपन से ही बहुत तेज होते हैं। ज्योतिष के अनुसार किसी भी जातक के जन्म के समय उसके ग्रह नक्षत्र कैसे थे इस आधार पर उसकी राशि निर्धारित की जाती हैं इसलिए व्यक्ति पर संबंधित ग्रहों का भी पूर्ण प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में चार ऐसी राशियों के बारे में बताया गया है जिनके जातकों की बुद्धि बहुत तेज कार्य करती है या यूं कहा जा सकता है कि इनकी बुद्धि अन्य लोगों को मुकाबले ज्यादा तेज होती है। तो आइए जानते हैं कि कौन सी राशि के हैं वे लोग।
विज्ञापन

2 of 5
वृश्चिक राशि - फोटो : scorpio sign
वृश्चिक राशि-
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सबसे पहले बुद्घिमान लोगों की लिस्ट में वृश्चिक राशि के जातको का नाम लिया जाता है। इन लोगों में परिस्थितियों को भांपने की क्षमता बहुत अच्छी होती है, इसलिए ये लोग समय से पहले ही चीजों को भांप लेते हैं। यदि समय रहते इनकी बुद्धिमत्ता को सही दिशा दी जाए तो ये लोग लक्ष्य प्राप्ति के लिए जी-जान लगा देते हैं और खूब तरक्की प्राप्त करते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
कुंभ राशि - फोटो : aquarius sign
कुंभ राशि-
यदि दूसरे नंबर पर तेज बुद्धि के जातको की बात की जाए तो कुंभ राशि के जातको का नाम लिया जाता है। इन लोगों में सीखने की अद्भुत क्षमता होती है। ये लोग हमेशा कुछ नया सीखने में लगे रहते हैं यही कारण होता है कि इनको कई विषयों के मामले में अच्छी जानकारी होती है। अपनी तेज बुद्धि, ईमानदारी और मेहनत के बल पर ये लोग अपनी जीवन में कुछ भी हासिल करने में सफल रहते हैं।

4 of 5
सिंह राशि - फोटो : leo sign
सिंह राशि
ज्योतिष के अनुसार इस राशि के जातक भी काफी बुद्धिमान होने के साथ ही दृढ इच्छा शक्ति वाले भी होते हैं। अपनी बुद्धिमत्ता व दृढ़इच्छाशक्ति से ये लोग अपने जीवन में कुछ भी हासिल करने में सक्षम होते हैं। सिंह राशि के जातक भीड़ में भी अपनी एक अलग पहचान बनाने की क्षमता रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धनु राशि - फोटो : sagittarius sign
धनु राशि-
ज्योतिष में धनु राशि के जातकों काफी बुद्धिमाना माना जाता है। इन लोगों का बौद्धिक स्तर काफी ऊंचा होता है, इसलिए इन्हें बेवकूफ बनाना बहुत ही मुश्किल होता है। ये लोग अपनी बातों से किसी को भी बहुत जल्दी प्रभावित कर देते हैं। ये लोग जिस क्षेत्र में भी जाते हैं वहां अपनी अलग पहचान बना लेते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें