फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palmistry Tips: ऐसे पहचानें हथेलियों में छिपे भाग्यशाली, धनवान और सुखी जीवन जीने के संकेत

Wed, 01 May 2019 05:01 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
हस्तरेखा
हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से किसी व्यक्ति के हाथ की लकीरों, निशानों और चेहरे की बनावट से व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में जानकारियां प्राप्त होती हैं। हस्तरेखा ज्योतिष में आपकी हथेली की कौन सी रेखा आपको भाग्यशाली, धनवान और सुखी जीवन के बारे में बताती है इस बात का पता चलता है।
विज्ञापन

2 of 11
हस्तरेखा
हस्तरेखा विज्ञान में बताया गया है जिनकी हथेली में जीवन रेखा गोल होती है। मस्तिष्क रेखा अलग-अलग दो भागों में बंटी हो और उनपर त्रिकोण का चिह्न बना होता है उसे बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे व्यक्ति को अचानक धन का लाभ मिलते रहता है। 
विज्ञापन

3 of 11
palmistry
जिन लोगों की हथेलियों में भाग्यरेखा मोटी से पतली होती चली जाए या फिर भाग्यरेखा मणिबंध से शुरू होकर शनि पर्वत तक जाए तो यह इस बात का संकेत है कि व्यक्ति को व्यवसाय में खूब सफलता मिलेगी। ऐसे लोग व्यवसाय में खूब पैसा कमाते हैं। 

4 of 11
palmistry
हस्तरेखा विज्ञान में इस बात का जिक्र किया गया है कि जिनकी हथेली में जीवन रेखा गोल, मस्तिष्क रेखा तथा भाग्य रेखाएं निर्दोष होती हैं। ऐसी रेखाओं के साथ व्यक्ति अपने जीवन में अपार धन संपदा का मालिक होता है। 
विज्ञापन

5 of 11
palmistry - फोटो : palmistry
जिन लोगों की हथेली भारी और चौड़ी होती है। साथ में उंगलियां कोमल और नरम होती है वह व्यक्ति बहुत धनवान होता है। ऐसे लोगों को धन की कभी कोई कमी नहीं होती है। इनका कोई काम धन की कमी की वजह से रुकता नहीं है। 
विज्ञापन

6 of 11
palmistry
अगर किसी के  हथेली में शनि पर्वत यानी मध्यमा उंगली के पास आकर दो या इससे अधिक रेखाएं आकर ठहरती हैं ऐसे लोगों के जीवन में धन कमाने के कई रास्ते होते है। शनि पर्वत अगर उठा हुआ हो और जीवन रेखा घुमावदार या गोल हो वह व्यक्ति बहुत धन कमाता है और बहुत ही भाग्यवान भी होता है।
विज्ञापन

7 of 11
जीवन रेखा
किसी व्यक्ति की मस्तिष्क रेखा टूटी हुई न हो या फिर इससे कोई अन्य रेखा काटती नहीं हो यानी मष्तिष्क रेखा में कोई दोष नहीं हो। भाग्य रेखा की एक शाखा जीवन रेखा से निकलती हो और हाथ गुलाबी हो ऐसे व्यक्ति बहुत धनवान होते है। इनकी कमाई करोड़ों की होती है। 

8 of 11
हस्तरेखा
जिन लोगों की उंगलियां सीधी और पतली होती है। हृदय रेखा सीधे बृहस्पति पर्वत यानी इंडेक्स फिंगर के नीचे आकर खत्म होती हो और भाग्य रेखा एक से अधिक होती ऐसे लोग धन संपत्ति के मामले में बहुत धनवान होते है। इन्हें जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती है।

9 of 11
palmistry
अगर किसी की हथेली पर चंद्र पर्वत से कोई सीधी रेखा निकलकर शनि पर्वत पर पहुंचे और इस पर त्रिभुज का निशान बन रहा हो तब व्यक्ति की आय सामान्य रहती है। 

10 of 11
palmistry
भाग्य रेखा मोटी से पतली हो या सीधे शनि पर्वत तक जाए, उंगलियां पतली और सीधी हों शनि व अन्य ग्रहों के स्थान हथेली में उत्तम हों और हाथ का रंग साफ हो तो तब व्यक्ति को अचानक धन लाभ होता है और वह धनवान बन जाता है।
विज्ञापन

11 of 11
हस्तरेखा
अगर किसी व्यक्ति का भाग्य रेखा मोटी से पतली हो या फिर शनि पर्वत तक जाए, उंगलियां पतली और सीधी हों शनि ग्रहों के जगह पर हथेली उत्तम हो हाथ का रंग साफ हो तो ऐसे व्यक्ति को अचानक से धन लाभ मिलता है और वह व्यक्ति कम समय में ही धनवान बन जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें