फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आपके भाग्य में भी है सरकारी नौकरी, जानें अपनी हाथ की लकीरों से

Tue, 17 Dec 2019 04:51 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हस्तरेखा
सरकारी नौकरी के लिए लाखों-करोड़ों बच्चे तैयारी कर रहे हैं। जब सरकार की ओर से किसी विभाग के लिए कुछ पदों की भर्ती निकलती है तो उसके लिए लाखों-लाखों आवेदन आते हैं। लेकिन नौकरी सीमित लोगों की ही लग पाती है। सामुद्रिक शास्त्र में हस्तरेखा विज्ञान में बताया गया है कि हथेली की लकीरों से यह ज्ञात किया जा सकता है कि व्यक्ति की सरकारी नौकरी कब लगेगी या लगेगी भी या नहीं। 
विज्ञापन

2 of 5
palmistry
हथेली की रेखाओं में ऐसे मिलते हैं सरकारी जॉब के संकेत
हथेली पर सूर्य पर्वत का बहुत महत्व होता है। सूर्य के प्रबल होने पर व्यक्ति का मान-सम्मान जीवनभर में बढ़ता रहता है। हथेली पर सूर्य पर्वत सबसे छोटी उंगुली के पहले वाली उंगली के नीचे होती है। (रिंग फिंगर के नीचे) अगर सूर्य पर्वत उभरा हुआ होता है और सूर्य पर्वत से सीधी रेखा निकलती हो तो ऐसे लोगों को सरकारी नौकरी मिलने की संभावना सबसे ज्यादा होती है।
विज्ञापन

3 of 5
palmistry
सरकारी जॉब के लिए हथेली में गुरु पर्वत का करते हैं विचार
हथेली पर गुरु पर्वत इंडेक्स फिंगर के नीचे होता है। गुरु पर्वत का उभार शुभ माना जाता है। साथ ही इस पर सीधी रेखा होने से ऐसे लोगों को भी सरकारी नौकरी मिलने की संभावना काफी ज्यादा रहती हैं।

4 of 5
हस्तरेखा - फोटो : palmistry
सरकारी नौकरी के लिए गुरु पर्वत और भाग्यरेखा का संबंध
अगर जिनकी हथेली में भाग्य रेखा से कोई लकीर निकलकर गुरु पर्वत की और जाती है तो वह व्यक्ति बहुत भाग्यशाली होता है। ऐसा व्यक्ति प्रशासनिक अधिकारी बनता है। सरकारी क्षेत्र में व्यक्ति को उच्च पद प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
palmistry - फोटो : palmistry
सरकारी नौकरी के लिए सूर्य पर्वत और भाग्यरेखा के शुभ संकेत
भाग्य रेखा से निकलकर कोई लकीर सीधे सूर्य पर्वत पर जाकर मिलने पर ऐसा व्यक्ति भाग्यशाली होता है। ऐसे लोग सरकारी सेवा से जुड़े रहते हैं। सरकारी क्षेत्र में ऐसे जातक बड़े पदाधिकारी बनते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें