फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथेली में इन स्थानों पर तिल का होना आपके लिए शुभ है या अशुभ

विज्ञापन
1 of 10
तिल आपके शरीर के किसी भी अंग पर कहीं भी हो सकता है। आइये जानें कि हथेली पर मौजूद तिल का क्या मतलब है।
विज्ञापन

हथेली में इन स्‍थानों पर त‌िल का होना आपके ल‌िए शुभ है या अशुभ

2 of 10
हथेली में मौजूद हर त‌िल का अपना महत्व है। हलांक‌ि आमतौर पर कहा जाता है क‌ि हथेली पर मौजूद त‌िल अगर मुट्ठी बंद करने पर नहीं द‌िखे तो यह शुभ होता है। यह धनवान होने के लक्षण हैं। लेक‌िन यह बात पूरी तरह सही नहीं है। हथेली पर मौजूद कुछ त‌िल शुभ तो कुछ अशुभ फलदायी होते हैं। आइये देखें कौन सा त‌िल क्या पर‌िणाम देते हैं।
विज्ञापन

हथेली में इन स्‍थानों पर त‌िल का होना आपके ल‌िए शुभ है या अशुभ

3 of 10
समुद्रशास्‍त्र के अनुसार सूर्य पर्वत यानी अनाम‌िका उंगली के नीचे के स्‍थान पर त‌िल होने का मतलब है क‌ि सूर्य से संबंध‌ित क्षेत्र जैसे सामाज‌िक मामलों, सरकारी मामलों एवं नौकरी में आपको कष्ट हो सकता है। क‌िसी कारण से समाज में आपकी छव‌ि खराब हो सकती है। नौकरी में झूठे आरोप या अन्य कारण से आपको पद से हटाया जा सकता है। पुल‌िस और अदालती मामलों में आपको उलझना पड़ सकता है।

हथेली में इन स्‍थानों पर त‌िल का होना आपके ल‌िए शुभ है या अशुभ

4 of 10
ज‌िनकी हथेली में चंद्रपर्वत पर त‌िल का ‌न‌िशान मौजूद होता है उनका मन अस्‍थ‌िर और अशांत रहता है। ऐसे व्यक्त‌ियों को प्यार में धोखा और नाकामयाबी म‌िलती है। शादी देर से होती है। ऐसा त‌िल माता की सेहत के ल‌िए भी अच्छा नहीं होता है।
विज्ञापन

हथेली में इन स्‍थानों पर त‌िल का होना आपके ल‌िए शुभ है या अशुभ

5 of 10
ज‌िनकी छोटी उंगली पर त‌िल का न‌िशान होता है वह धन संपत्त‌ि के मामले में खुश क‌िस्मत होत हैं, लेक‌िन जीवन में कई तरह की परेशान‌ियों से दुखी रहते हैं।
विज्ञापन

हथेली में इन स्‍थानों पर त‌िल का होना आपके ल‌िए शुभ है या अशुभ

6 of 10
मध्यमा उंगली पर त‌िल का होना शुभ माना गया है यह सुख संपत्त‌ि देने वाला है जबक‌ि मध्यमा के नीचे शन‌ि पर्वत पर त‌िल हो तब यह अच्छा नहीं होता है। ऐसे व्यक्त‌ि को भाग्य बहुत भटकाता है। इन्हें बार-बार असफलताओं का सामना करना होता है। संघर्ष के बाद ही यह जीवन में कुछ कर पाते हैं।
विज्ञापन

हथेली में इन स्‍थानों पर त‌िल का होना आपके ल‌िए शुभ है या अशुभ

7 of 10
ज‌िन व्यक्त‌ियों के अनाम‌िका उंगली पर त‌िल होता है वह सरकारी क्षेत्र से लाभ एवं समाज में सम्मान प्राप्त करते हैं। ऐसे व्यक्त‌ि धनवान भी होते हैं।

हथेली में इन स्‍थानों पर त‌िल का होना आपके ल‌िए शुभ है या अशुभ

8 of 10
ज‌िन व्यक्त‌ियों की हथेली में अंगूठे पर त‌िल का न‌िशान होता है वह व्यवहार‌िक, कर्मठ और न्याय का साथ देने वाले होते हैं। लेक‌िन अंगूठे के नीचे शुक्र पर्वत पर त‌िल होने पर व्यक्त‌ि के कई प्रेम संबंध एवं प्रेम के कारण जीवन में नुकसान का योग बना रहता है। ऐसे व्यक्त‌ि कामुक और काफी खर्चीले होते हैं। लेक‌िन अच्छी बात यह है क‌ि धन की कमी आमतौर पर इन्हें नहीं होती है।

हथेली में इन स्‍थानों पर त‌िल का होना आपके ल‌िए शुभ है या अशुभ

9 of 10
ज‌िस व्यक्त‌ि की बायीं हथेली में त‌िल होता है वह खूब धन कमाते हैं लेक‌िन खर्चीले स्वभाव के कारण बचत कम ही कर पाते हैं।
विज्ञापन

हथेली में इन स्‍थानों पर त‌िल का होना आपके ल‌िए शुभ है या अशुभ

10 of 10
दायीं हथेली के ऊपरी भाग पर त‌िल धनवान होने का संकेत माना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें