फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथेली पर क्या कहती है आपकी भाग्य रेखा, जानें कब और कैसे मिलेगी कामयाबी

Mon, 04 Jan 2021 05:55 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
palmistry - फोटो : सोशल मीडिया
आपकी हथेली पर भाग्यरेखा से आपके भाग्य का विचार किया जाता है। मेहनत के साथ-साथ भाग्य के सहयोग से जीवन में सफलता को प्राप्त किया जा सकता है। भले ही आप खूब मेहनत क्यों न कर लें, लेकिन जब तक आपका भाग्य आपके साथ नहीं होगा तब तक आपको सफलता हासिल नहीं होगी। ऐसे में आप अपनी भाग्यरेखा से यह जान सकते हैं कि आप कितने भाग्यशाली हैं। 

सभी के लिए कैसा रहेगा नया साल, पढ़ें राशिफल 2021:

मेष राशिफल 2021 | वृषभ राशिफल 2021 | मिथुन राशिफल 2021 | कर्क राशिफल 2021
 

सिंह राशिफल 2021 | कन्या राशिफल 2021 | तुला राशिफल 2021 | वृश्चिक राशिफल 2021 

धनु राशिफल 2021 | मकर राशिफल 2021 | कुंभ राशिफल 2021 |  मीन राशिफल 2021

विज्ञापन

2 of 6
हथेली पर ये होती है भाग्यरेखा - फोटो : सोशल मीडिया
हथेली पर ये होती है भाग्यरेखा
भाग्य रेखा को समझने के लिए सबसे पहले यह जानिए कि आपकी हथेली में भाग्य रेखा कहां है। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार हथेली में शनि पर्वत मध्यमा उंगली की जड़ में स्थित होता है। इसे हथेली में शनि का स्थान कहा जाता है। हथेली में किसी भी स्थान से चलकर जो रेखा शनि पर्वत तक पहुंच जाती है वह रेखा भाग्य रेखा कहलाती है।
विज्ञापन

3 of 6
हस्तरेखा - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे व्यक्ति स्त्री के सहयोग से पाते हैं सफलता
जिस व्यक्ति की हथेली में भाग्य रेखा का उद्गम चन्द्र पर्वत से होता है तो किसी स्त्री के सहयोग से व्यक्ति को भाग्य का फल मिलता है यानी ऐसा व्यक्ति स्त्री के सहयोग से जीवन में उन्नति पाता है। ऐसे व्यक्ति अपनी पत्नी से सलाह लेकर या पत्नी के साथ मिलकर कोई काम करें तो यह तेजी से उन्नति की ओर बढ़ते जाते हैं।

4 of 6
हस्तरेखा - फोटो : सोशल मीडिया
इन लोगों को मिलता है अपनी मेहनत का पूरा फल
जिस व्यक्ति की हथेली में भाग्य रेखा का उद्गम जीवन रेखा से आरंभ होता है उसे अपनी मेहनत का पूरा फल मिलता रहता है और यह जीवन में खूब कामयाब होते हैं। लेकिन इसमें इनके सगे-संबंधियों का बहुत योगदान होता है।
विज्ञापन

5 of 6
हस्तरेखा - फोटो : सोशल मीडिया
इन्हें करना पड़ता है संघर्ष
जिस व्यक्ति की भाग्य रेखा का आरंभ हथेली के मध्य भाग से होता है उन्हें जीवन के शुरुआती दिनों में काफी संघर्ष करना पड़ता है। युवावस्था में आने के बाद इन्हें अपने परिश्रम और योग्यता से भाग्य का साथ मिलना आरंभ होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हस्तरेखा - फोटो : सोशल मीडिया
इन्हें मिलती है निरंतर कामयाबी
अगर भाग्य रेखा कटी हुई नहीं हो तो मध्य आयु के बाद जीवन में निरंतर कामयाबी मिलती है। भाग्य रेखा का उद्गम कलाई के पास मणिबंध रेखा से हो रहा है और यह रेखा सीधी चलकर शनि पर्वत पर पहुंच रही है तो यह प्रबल भाग्यवान होने का संकेत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें