फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तरेखा: हाथ की ये लकीर बताती है आपके पास कितना होगा पैसा

Fri, 18 Dec 2020 08:20 PM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
हथेली पर बनने वाले शुभ निशान - फोटो : सोशल मीडिया
सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक किसी व्यक्ति की हाथ की रेखाओं और हथेली में उभरे हुए स्थानों से उस व्यक्ति के भाग्य का पता लगाया जा सकता है। दरअसल हमारी हथेली में रेखाएं और उभरे हुए स्थान हमारे वर्तमान, भूत और भविष्य के बारे में बताते हैं। इनके माध्यम से हमारे जीवन के हर एक महत्वपूर्ण पहलुओं का विचार किया जा सकता है, जिसमें आपका आर्थिक पक्ष भी शामिल है।
विज्ञापन

2 of 6
हस्तरेखा
बेहद भाग्यशाली होते हैं ऐसे जातक
जिस व्यक्ति की भाग्य रेखा मणिबंध से शुरू होकर सीधे शनि पर्वत पर जाकर मिलती है, ऐसे व्यक्ति बहुत भाग्यशाली होते है और ये अपने जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। हार मानना इनकी आदत में शुमार नहीं होता है। जीवन में कभी कभी समय विपरीत चलता है, ऐसे समय में ऐसी हस्तरेखा वाले लोग काफी धैर्य और संयम रखते हैं।         
विज्ञापन

3 of 6
palmistry - फोटो : palmistry
इन लोगों को कभी नहीं होती है पैसों की कमी
अगर भाग्य रेखा जीवन रेखा से प्रारंभ हो तो उस व्यक्ति का आर्थिक जीवन बेहद समृद्धशाली होता है। ऐसे जातकों को धन से जुड़ी कोई भी परेशानी नहीं आती है। 

4 of 6
palmistry - फोटो : palmistry
इन्हें मिलती है जीवन में सफलता
इसके अलावा जिस किसी की हथेली में भाग्य रेखा चंद्रमा के क्षेत्र से प्रारम्भ होता है उसका हर काम सफल होता है और जीवन में बहुत मान-सम्मान प्राप्त होता है।
विज्ञापन

5 of 6
हस्तरेखा
हथेली की रेखाओं और पर्वतों को इस तरह समझिए
अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर रेखाएं अधिक कटी-फटी हैं तो यह उसके लिए अशुभ संकेत नहीं है। जबकि स्पष्ट रेखाएं शुभता को दर्शाती हैं। वहीं हथेली में पर्वतों का उभार जितना होगा उतना ही उस व्यक्ति के लिए अच्छा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
palmistry - फोटो : palmistry
हथेली पर बनने वाले पर्वत
  • गुरु पर्वत तर्जनी के नीचे वाले हिस्सा को कहते हैं। 
  • शनि पर्वत मध्यमा के नीचे स्थित होता है। 
  • अनामिका के नीचे स्थित पर्वत को सूर्य पर्वत कहते हैं। 
  • कनिष्ठा के नीचे वाले पर्वत को बुध पर्वत कहते हैं। 
  • अंगूठे के नीचे बना पर्वत शुक्र पर्वत कहलाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें