आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवाचौथ का व्रत रखा जाता है। आज का करवाचौथ यह व्रत स्त्रियां अपने पति की लम्बी उम्र के लिए रहती हैं। चौथ का चांद देखकर महिलाएं व्रत का पारण करती हैं। इस बार करवा चौथ का पर्व रविवार को पड़ रहा है। करवाचौथ के इस व्रत को करक चतुर्थी, दशरथ चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। आज के दिन यानि करवाचौथ के व्रत का सुहागिन स्त्रियों को वर्ष भर इंतजार रहता है। सुहागिन स्त्रियां करवा चौथ पर सोलह श्रृंगार करती हैं, पूजा और करवा चौथ व्रत की कथा सुनने के बाद इस व्रत का पारण करती हैं। ज्योतिषाचार्य मनोज द्विवेदी जी के अनुसार करवा चौथ में सुहागिन स्त्रियों को अपनी राशि के अनुसार कपड़े पहनने चाहिए, इससे उनके वैवाहिक जीवन में सुख, शांति, प्यार में बढ़ोत्तरी होगी। आइये जानते हैं करवाचौथ पर राशि अनुसार महिलाओं को किस रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए जिससे उन्हें अपनी पति का भरपूर प्यार मिले।
विज्ञापन
2 of 13
aries
- फोटो : aries
मेष राशि- मेष राशि की महिलाएं करवा चौथ की पूजा अगर लाल और गोल्डन रंग के कपड़े पहनकर करती हैं तो बेहद शुभ रहेगा।
विज्ञापन
3 of 13
taurus
- फोटो : taurus
वृषभ राशि- वृषभ राशि की महिलाओं को इस करवा चौथ सिल्वर और लाल रंग के कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए। इस रंग के कपड़े पहनकर पूजा करने से पति-पत्नी के बीच प्यार में कभी कमी नहीं आएगी।
4 of 13
gemini sign
मिथुन राशि- इस राशि की महिलाओं के लिए हरा रंग इस करवा चौथ बेहद शुभ रहने वाला है। इस राशि की महिलाओं को करवा चौथ के दिन हरे रंग की साड़ी के साथ हरी और लाल रंग की चूड़ियां पहनकर चांद की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से आपके पति की आयु लंबी होगी।
विज्ञापन
5 of 13
cancer sign
कर्क राशि- कर्क राशि की महिलाओं को करवा चौथ की पूजा के समय विशेषकर लाल-सफेद रंग वाली साड़ी के साथ रंग-बिरंगी चूडि़यां पहनकर पूजा करनी चाहिए।
विज्ञापन
6 of 13
leo
- फोटो : leo
सिंह राशि- करवा चौथ की साड़ी चुनने के लिए इस राशि की महिलाओं के पास कई विकल्प मौजूद हैं। साड़ी का रंग चुनते समय इस राशि की महिलाएं लाल, संतरी, गुलाबी और गोल्डन रंग चुन सकती है।
विज्ञापन
7 of 13
कन्या राशि
कन्या राशि- कन्या राशि वाली महिलाओं को इस करवा चौथ लाल-हरी या फिर गोल्डन कलर की साड़ी पहनकर पूजा करने से लाभ मिलेगा। ऐसा करने से दोनों के वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ जाएगी।
8 of 13
libra
तुला राशि- इस राशि की महिलाओं को पूजा करते समय लाल- सिल्वर रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इस रंग के कपड़े पहनने पर पति का साथ और प्यार दोनों हमेशा बना रहेगा।
9 of 13
Scorpio
वृश्चिक राशि- इस राशि की महिलाएं लाल, मैरून या गोल्डन रंग की साड़ी पहनकर पूजा करें तो पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ जाएगा।
10 of 13
sagittarius
धनु राशि- इस राशि की महिलाएं पीले या आसमानी रंग के कपड़े पहनकर पति की लंबी उम्र की कामना करें।
11 of 13
capricorn
मकर राशि- मकर राशि की महिलाएं इलेक्ट्रिक ब्लू रंग करवा चौथ पर पहनने के लिए चुनें। ऐसा करने से आपके मन की हर इच्छा जल्द पूरी होगी।
12 of 13
aquarius
कुंभ राशि- ऐसी महिलाओं को नेवी ब्लू या सिल्वर कलर के कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से गृहस्थ जीवन में सुख शांति बनी रहेगी।