फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकशास्त्र: इन मूलांक के लोग होते हैं खूब मिलनसार और अच्छे मित्र, कहीं आप भी तो उनमें से नहीं

Sat, 22 May 2021 07:16 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
mulank - फोटो : mulank
अंकशास्त्र में व्यक्ति के जन्म की तारीख के अनुसार एक से लेकर नौ मूलांको निर्धारित किए गए हैं। हर मूलांक के जातक की अपनी अलग विशेषता होती है। अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार जातक की अच्छाईयों और खामियों के बारे में बताया जाता है। अंको के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव के बारे में जाना जा सकता है। तो चलिए जानते हैं कि किन अंको वाले लोग बहुत ही मिलनसार स्वभाव के और अच्छे मित्र साबित होते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
अंक एक - फोटो : number 1
अकंशास्त्र में मूलांक एक के जातक को मिलनसार स्वभाव का माना जाता है। ये लोग स्पष्टवादी होती हैं और सभी से स्वयं आगे बढ़कर मिलते हैं। ये एक अच्छे मित्र साबित होते हैं। एक मूलांक वाले लोगों पर सूर्य का प्रभाव रहता है इसलिए ये लोग हमेशा आगे रहना पसंद करते हैं और किसी भी चर्चा या अवसर पर पूरे उत्साह के साथ शामिल होते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
मूलांक 5 - फोटो : number 5
मूलांक पांच वाले लोगों व्यवहारिक और मैत्री प्रिय होते हैं। ये लोग महफिल में रंग जमाना अच्छे से जानते हैं, यही कारण होता है कि इनके मित्र भी अधिक होते हैं। इन लोगों के देर तक बातें करना बहुत पसंद होता है।

4 of 6
मूलांक 6 - फोटो : moolank 6
जिन लोगों के मूलांक छह होता है उन्हें सुंदर चीजों से खासा लगाव रहता है, क्योंकि यह अंक शुक्र का माना गया है। शुक्र का प्रभाव होने के कारण ये लोग काफी आकर्षक होते हैं और सामूहिक चर्चा में बातें करने में आगे रहते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
मूलांक 7 - फोटो : moolank 7
अंकशास्त्र में मूलांक सात को केतु का नंबर माना गया है लेकिन जिन लोगों का अंक सात होता है उनमें मंगलदेव के गुणों की अधिकता रहती है। ये लोग अपने मित्रों के साथ बहुत सहज और प्रसन्न महसूस करते हैं और गंभीर बातें भी दोस्तों के साथ साझा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मूलांक 9 - फोटो : moolank 9
मूलांक नौ के लोगों पर मंगलदेव का प्रभाव रहता है यो लोग वैसे तो थोड़े गर्म स्वभाव के होते हैं लेकिन लोग सभी के साथ मिलकर काम करने में भरोसा रखते हैं। इन्हें दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें