फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Numerology: इस मूलांक की संतान माता-पिता को करवाती है गर्व का अनुभव, हर क्षेत्र में करते हैं नाम रौशन

Mon, 23 Jun 2025 06:01 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अंक ज्योतिष के माध्यम से किसी भी व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व, करियर, भविष्य, विवाह और भाग्य के बारे में जाना जा सकता है। आज हम एक ऐसे मूलांक के बारे में बात करेंगे, जिसके जातक अपने माता पिता का नाम रौशन करते हैं और हर क्षेत्र में सफलता पाते हैं।    
विज्ञापन
1 of 5
Numerology - फोटो : freepik
Numerology Predictions: अंक ज्योतिष में मूलांक यानी जन्म तिथि का अंतिम योग विशेष महत्व रखता है। किसी व्यक्ति का मूलांक उसकी जन्म तिथि से तय होता है, जो इसके जीवन से जुड़े कई पहलुओं के बारे में काफी सटीक जानकारी देता है। अंक ज्योतिष के माध्यम से किसी भी व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व, करियर, भविष्य, विवाह और भाग्य के बारे में जाना जा सकता है। प्रत्येक मूलांक किसी न किसी ग्रह का अधीनस्थ होता है, जो व्यक्ति के जीवन पर भी प्रभाव डालता है। ऐसे में आज हम एक ऐसे मूलांक के बारे में बात करेंगे, जिसके जातक अपने माता पिता का नाम रौशन करते हैं और हर क्षेत्र में सफलता पाते हैं।    
 

Numerology: इन तारीखों पर जन्मे लोग सोच समझकर मिलाएं हाथ, चली जाती है सकारात्मक ऊर्जा

Numerology: दोस्ती में कभी धोखा नहीं देते इस मूलांक के लोग, ईमानदारी से निभाते हैं हर रिश्ता

Numerology: इस मूलांक के लोग कभी नहीं देते धोखा, रिश्ते में हमेशा होते हैं ईमानदार



 
विज्ञापन

2 of 5
May Month Numerology Prediction - फोटो : freepik
मूलांक 2
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को होता है, उनका मूलांक 2 होता है। इस अंक का स्वामी ग्रह चंद्रमा है, जो मन, भावनाओं और सौम्यता का प्रतीक माना जाता है। यही कारण है कि मूलांक 2 वाले लोग शांत, संवेदनशील और कल्पनाशील होते हैं।
 

Numerology: मूलांक 8 वालों के लिए सबसे अच्छे जीवनसाथी माने जाते हैं इस तारीख को जन्मे लोग

Numerology: लोगों को अपना दीवाना बना लेते हैं इन तीन मूलांक के लोग, चालाकी और हाजिर जवाबी का रखते हैं हुनर

विज्ञापन

3 of 5
numerology - फोटो : adobe stock
मूलांक 2 वालों की खासियत
इस मूलांक से जुड़े लोग अत्यंत रचनात्मक होते हैं और उनकी सोच में गहराई होती है। इनके भीतर नए विचारों की कोई कमी नहीं होती और वे उन्हें व्यवहार में लाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं। इनकी यही विशेषताएं इन्हें किसी भी क्षेत्र में सफल बना सकती हैं। बुद्धिमत्ता और कलात्मकता इनकी सबसे बड़ी ताकत होती है।

 

4 of 5
Numerology - फोटो : adobe stock
मूलांक 2 वाले लोग भावुक, कोमल और सरल हृदय के होते हैं। ये लोग बहुत सहयोगी होते हैं और सामने वाले के मन की बात आसानी से समझ जाते हैं, जिससे लोग इनकी ओर जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। यही कारण है कि यह हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल करते हैं, और लोगों का दिल जीत लेते हैं। 
 

Numerology: मूलांक 7 वाले जातकों के लिए सबसे अच्छे जीवनसाथी साबित होते हैं इन तारीखों को जन्मे लोग

Numerology: मूलांक 6 वालों के लिए सबसे अच्छे जीवनसाथी साबित होते हैं इन तारीखों को जन्मे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
मूलांक 2 वाले लोग चंद्रमा की तरह शीतल, सौम्य और गहराई से भरे होते हैं। यदि वे आत्मविश्वास बढ़ाने और निर्णय क्षमता पर काम करें, तो ये लोग कल्पना शक्ति और रचनात्मकता के बल पर बहुत ऊंचाइयों तक पहुंचते हैं और अपने माता पिता का नाम रौशन करते हैं।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें