वर्ष 2021 और मूलांक 3
वर्ष 2021 का कुल योग 5 आता है। ज्योतिष शास्त्र में अंक 5 के स्वामी बुध ग्रह होते हैं। अगर किसी व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है तो मूलांक 3 होता है।अंक ज्योतिष के अनुसार अंक 3 का संबंध गुरु से होता हैं। वर्ष 2021 के 5 अंक के आधार पर मूलांक 3 के जातकों के लिए नया साल कैसा रहने वाला है।
मूलांक 3 के लिए करियर
3 अंक के जातकों के लिए साल 2021 में नई-नई योजनाएं बनेगी और इनको अवसरों में बदला जाएगा। करियर में नए मुकाम हासिल होंगे। व्यापार में नए करार होंगे। नौकरी कर रहे लोगों के लिए यह वर्ष उनके किए हुए कार्य की प्रशंसा के लिए आ रहा है। नौकरी कर रहे लोगों के लिए प्रमोशन के लिए भी अच्छा वर्ष रहेगा।
विज्ञापन
3 of 5
numerology 2021
मूलांक 3 के लिए आर्थिक स्थिति
मूलांक 3 के लिए 2021 धन के मामले में अच्छा जाने वाला है। आपके लिए इस वर्ष पैसे की कमी नहीं आएगी। 2021 में कर्ज लेने के लिए बेहतर महीना अप्रैल और सितंबर होगा। अगर आपको किसी से धन वापस भी लेना है तो यह वर्ष अच्छा जाएगा। निवेश करने से आपको लाभ मिलेगा। जमीन से जुड़ा कोई सौदा आपको फायदा पहुंचाने वाला रहेगा।
4 of 5
Numerology
मूलांक 3 के लिए लव लाइफ
अगर आप अकेले हैं तो 2021 में आपके जीवन में मनचाहा साथी मिलेगा। वहीं जो लोग पहले से ही किसी से प्रेम करते हैं, उनके लिए भी वर्ष 2021 अच्छा रहेगा। वैवाहिक लोगों के लिए 2021 का वर्ष रिश्तों में सुधार लाएगा।
मूलांक 3 के लिए वर्ष 2021 शुरुआत में बहुत बेहतर जाने वाला है। परंतु इसी वर्ष के मध्य में अचानक पेट या छाती की परेशानी आएगी। जिसके लिए आपको किसी तरह की लापरवाही नहीं करनी है।