Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
number
अंक 1
पिता का सहयोग आपकी परेशानी को कम करेगा। स्कूल या कॉलेज में एडमीशन संबंधी कामकाज में मुश्किलें आ सकती हैं। आप दावत, कॉन्फ्रेंस, साक्षात्कार आदि में भाग ले सकते हैं।
शुभ अंक – 29
शुभ रंग – नीला
विज्ञापन
3 of 10
number
अंक 2
अपनी कार्य योजनाओं को पूरा करने की आप में दृढ़ इच्छाशक्ति हो सकती है। प्रेम-प्रसंगों में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा।
शुभ अंक – 41
शुभ रंग– पीला
4 of 10
number
अंक 3
शान्त मन के साथ यह समय घर-परिवार, पड़ोस और समाज के बीच खुशी और शांति का रहेगा। नए प्रेम सम्बन्ध बनेंगे। सम्पत्ति के चले आ रहे कोर्ट कचेहरी के केस सुलझ सकते हैं।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग – बैंगनी
विज्ञापन
5 of 10
number
अंक 4
आज आप परोपकार, समाज, कार्य आदि में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। परेशानियां और अड़चनें आ सकती हैं। आपके सपने कुछ हद तक सच होंगे। रोमांस के लिए श्रेष्ठतम दिन है। अपने प्रियतम से आप नाराज हो सकते हैं।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग - लेमन
विज्ञापन
6 of 10
number
अंक 5
आप अपना समय व्यर्थ की बातों में न गवाएं। कन्फ्यूजन के कारण आप गलत निर्णय ले सकते हैं। आपको दोस्तों, परिवार और सहकर्मियों का सहयोग मिल सकता है।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- हल्का हरा
विज्ञापन
7 of 10
number
अंक 6
इन्टरव्यू की कॉल आ सकती है और आप इन्टरव्यू में सफल हो सकते हैं। अध्ययन में रूचि बढ़ेगी। सभी कार्यों की बेहतरी के लिए आप बदलाव पर विचार करेंगे।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग - केसरिया
8 of 10
number
- फोटो : number
अंक 7
आज का दिन आप के लिए ईश्वर के आशीर्वाद स्वरूप रहेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। चिंताओं से छुटकारा मिल सकता है। उतावलेपन में कोई निर्णय न लें, हानि होने की संभावना है। आपका यश और कीर्ति बढ़ेगी। पड़ोसी से संबंध मधुर बनेंगे।
शुभ अंक - 20
शुभ रंग - बैंगनी
9 of 10
number
अंक 8
आप अत्यधिक आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। परेशानी में राहत मिलेगी। तमाम कार्य आपके अनुसार हो सकते हैं। आप शांति का अनुभव करेंगे। आज जो भी निर्णय लेंगे, वह आपके और आपके परिवार के हित में होगा।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग – हरा
अंक 9
आप इस समय खुश होंगे और दूसरों को भी खुश करने का प्रयास करेंगे। अपनों का साथ रहेगा। परिवार वाले आपका साथ देंगे। किसी से कहासुनी हो सकती है। आपका आपके ससुराल में वर्चस्व बना रहेगा।
शुभ अंक – 20
शुभ रंग – सुनहरा