फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 06 December 2021: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Mon, 06 Dec 2021 07:48 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक 1
आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे। ज्यादा उत्साहित होकर कोई गलत फैसला न लें और बिना बात के किसी से न उलझें। सेहत की तरफ आपको सतर्क रहने की आवश्कता है। योग-कसरत आदि में मन लगेगा।
शुभ अंक-10
शुभ रंग- सफेद

विज्ञापन

3 of 10
number
अंक 2
बिना किसी वजह किसी से न उलझें न झगड़ा करें। राजनीति में सफलता मिल सकती है। विवाहित जोड़ों के लिए दिन सार्थक है। नए मित्र या प्रेम संबंध बन सकते हैं।
शुभ अंक-24
शुभ रंग- सिल्वर

4 of 10
number
अंक 3
उच्च शिक्षा ग्रहण करने के इच्छुक विद्यार्थी को अच्छी खबर मिल सकता है। विदेशी कंपनी में कार्यरत जातको के लिए के लिए दिन बेचैनीभरा हो सकता है। बच्चों के साथ ज्यादा समय व्यतीत होगा।
शुभ अंक- 42
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक 4
हर चीज का आंकलन करना आपकी आदत है। अपने से अधीनस्त कर्मचारियों का आप साथ देंगे। पति पत्नी में झगड़ा हो सकता है। शक के कारण प्रेमी से दूरियां बढ़ेंगी। पुत्र से विवाद हो सकता है।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- ग्रे
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक 5
आज आपका दिन प्रेम और आनंद से भरा रहेगा। कार्य क्षेत्र में नए प्रोजेक्ट पर कार्य कर सकते हैं। पार्टी में खानपान का पूरा आनंद लेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। प्रेम संबंध के लिए आज अच्छा दिन है।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक 6
आज आप क्रोध पर काबू रखें, अन्यथा काम बिगड़ सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं के संसाधनों पर आपका ध्यान केन्द्रित होगा। जीवनसाथी की सेहत खराब हो सकती है। बैंक बैलेंस में कमी होने की संभावना है।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- बैंगनी 

8 of 10
number - फोटो : number
अंक 7
आज सारी स्थितियां आप के विरूद्ध हो सकती हैं। जीवनशैली को सुचारू रूप से व्यवस्थित करने की जरूरत है। कुछ खराब आदतों की वजह से आपका रिश्ता बिगड़ हो सकता है। जरूरत है अपनी कमियों पर ध्यान देकर उन्हें सुधारने की। विद्यार्थी कुछ नया सीखने की चाह रखेंगे। पेट में गैस से परेशान रह सकते हैं।
शुभ अंक- 27
शुभ रंग- गुलाबी

9 of 10
number - फोटो : number
अंक 8
आज का दिन शुभ है। प्रापर्टी डील हो सकती है। रोजमर्रा के कार्यों में समय बीतेगा। बॉस से शाबासी मिल सकती है। आपकी मेहनत का आज आपको लाभ मिलेगा। रूके काम शुरू होंगे। नए रिश्ते व प्रेम संबंध बन सकते हैं।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- भूरा
 
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक 9
आज का दिन आपके पक्ष में है। व्यापार में मायूसी हाथ लगेगी। अपने अधिकारों की लड़ाई में आपकी जीत होगी। पिता के साथ अनबन हो सकती है। जरूरत है अपने अहम को कंट्रोल करने की।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें