फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें रविवार को आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sun, 31 Mar 2024 07:05 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
31 march ka ank jyotish - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
क़ानूनी मामले अभी क्षितिज पर होंगे। आपको किसी यात्रा या विदेश यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। आपके पिता या पिता जैसा कोई आपके जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2 
नए व्यवसाय या आध्यात्मिक खोज के माध्यम से खुद को चुनौती दें। एक अध्यापक आपको अच्छे भविष्य को खोजने में मदद करेगा। आपके ग्रह बता रहे है कि आज अचानक दिनचर्या परिवर्तन या निमन्त्रण की संभावना है। 
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- बैंगनी 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3
आध्यात्मिकता और रहस्य अभी आपको आकर्षित कर सकते हैं। अपने सपनों और दृष्टिकोणों पर भरोसा रखें। कोई निजी हानि आपको दुखी करेगी। जो आप सोचते हैं, उसे आगे बढ़ाने के लिए समय लें। 
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4
आगे बढ़ने के लिए उन चिंताओं के बारे में बात करें जो आपका रास्ता रोक रही हैं। धन सम्बन्धी मामले आज आपको परेशान करेंगे। इन मामलों से उबरने के लिए आपको किसी सलाह या मदद की ज़रूरत पड़ सकती है। 
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5
व्यापारिक सौदे अभी भी आपके लिए प्राथमिक और महत्वपूर्ण हैं। अपने फैसलों को अपने पति/पत्नी या दूसरे खास व्यक्ति के विचारों को जानने के बाद ही लें। बैठकों व लेनदेन में ढीले सिरों को बांधें और घर में हुए मतभेदों को सुलझाने की दिशा में काम करें।
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग-ग्रे
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
आज कानूनी परेशानी से छुटकारा पाने का सबसे अच्छा समय है। जीवन के हर तरह के संघर्ष से मुक्ति मिलेगी। परिवर्तन जीवन का सार है, इसलिए लचीला बने। जब बात रोमांस की आती है तो आज अपेक्षाएं अधिक होंगी। 
शुभ अंक-19 
शुभ रंग-नारंगी

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7
काम पर प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है। कड़ी मेहनत करना जारी रखें और आपको पुरस्कृत किया जाएगा। किसी ऋण या आर्थिक चिंता को कम करने के लिए वेतन बढ़ सकता है या बोनस मिल सकता है। 
शुभ अंक- 29 
शुभ रंग-सफेद 

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
कई व्यस्त दिनों के बाद आज आप अपने प्रियजनों के साथ समय बिताना चाहेंगे। घर और काम में संतुलन रखते हुए अपने आप को न भूलें। आराम करें और मनोरंजन के लिए समय निकालें।
शुभ अंक- 26  
शुभ रंग-नीला 
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
उन परिस्थितियों के लिए खुद को दोष न दें जिन्हें ठीक नहीं किया जा सकता इसके बजाय खुद का सोचें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा के दौरान सावधान रहें। आज भौतिक सुखों की तुलना में भावुक लोग आपको अधिक खुशियां देंगे। 
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें