फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 31 जुलाई 2021: शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sat, 31 Jul 2021 07:26 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
अंक - 1
आज परिवार के साथ समय बीतेगा। कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं। घर की सजावट का सामान या वाहन खरीद सकते हैं। मित्र या कुछ रिश्तेदार घर में दखल देंगे। जिस कारण मन विचलित हो सकता है। परेशानियां बढ़ सकती हैं। वाहन सावधानी से चलाएं। अचानक दुर्घटना घट सकती है।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग – लाल



विज्ञापन

3 of 10
अंक – 2
आज आप अच्छा महसूस करेंगे। आज का दिन आपके लिए तरक्की का होगा। नौकरी या व्यापार में सफलता मिलने की संभावना है। इंटरव्यू में भी सफलता मिल सकती है। शत्रुओं से सावधान रहें। प्रेमी रूठ सकता है। धैर्य से काम लें। गुस्सा न करें।
शुभ अंक - 4
शुभ रंग - पीला

4 of 10
अंक - 3
आज किसी व्यक्ति का साथ या परिचय आपके जीवन की राह बदल सकता है। प्रेम में सफलता मिलेगी। व्यापार में कोई पार्टनर मिल सकता है। नौकरी कपड़े आदि की शॉपिंग कर सकते हैं। अंजान लोगों की दोस्ती से सावधान रहें, वरना आपके साथ विश्वासघात हो सकता है। 
शुभ अंक - 20
शुभ रंग - गुलाबी
विज्ञापन

5 of 10
अंक – 4
सेहत ठीक नहीं रहेगी। आज शारीरिक और मानसिक थकान महसूस कर सकते हैं। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में रुकावट आ सकती है। विदेश योग बन सकता है। प्रेमी विवाह के लिए प्रपोज कर सकता है। हालांकि जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
अंक - 5
भूमि मकान आदि संबंधित विवाद उत्पन्न हो सकता है। परिवार में कलह का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थी वर्ग अपनी शिक्षा को लेकर चिंतित रहेंगे। कार्यक्षेत्र के लिए दिन अनुकूल है। समाज में मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी समारोह में हिस्सा ले सकते हैं।  
शुभ अंक – 42
शुभ रंग – हरा
विज्ञापन

7 of 10
अंक - 6
नौकरी-व्यापार में तरक्की हो सकती है। व्यापार से आज आर्थिक मुनाफा मिल सकता है। गुस्से पर नियत्रण रखें। प्रेम के साथ दिन बीतेगा। सट्टे में नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में कलह रहेगा। यात्रा पर जा सकते हैं। 
शुभ अंक – 40
शुभ रंग – बैंगनी

8 of 10
अंक - 7
आर्थिक मुनाफा मिल सकता है। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। स्कूल कॉलेज में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते है। अहंकार को हावी न होने दें। ऑफिस के सहकर्मी अपके विरूद्ध हो सकते हैं। अपने शत्रुओं से सावधान रहें। 
शुभ अंक - 9
शुभ रंग -  लाल

9 of 10
अंक – 8
आज किसी जरुरी काम में ज्यादा खर्चा हो सकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवारिक मतभेद बढ़ेगा। आलसी महसूस करेंगे। स्थान परिवर्तन हो सकता है। निवेश से लाभ मिल सकता है। नौकरी में बॉस आज आपके कार्य की तारीफ कर सकता है। 
शुभ अंक - 2
शुभ रंग - गोल्डन
विज्ञापन

10 of 10
अंक – 9
नौकरी-व्यापार के लिए दिन सामान्य रहेगा। नए व्यापार को या कोई भी कार्य करने से पहले सोच लें। अचानक किए हुए कार्य से हानि हो सकता है। यात्रा में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक समस्या बढ़ सकती है। सेहत का ध्यान दें। 
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें