फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 30 जुलाई 2021: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Fri, 30 Jul 2021 07:22 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1
आज के दिन थोड़ा सतर्क रहें। आज अचानक कोई घटना हो सकती है। विवेक से काम लें। कोई छोटी यात्रा होने की संभावना है। व्यापार में वृद्धि हो सकती है। नई नौकरी मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल रहेगी। वासना से दूर रहें। 
शुभ अंक - 21
शुभ रंग – ब्राइट ग्रीन



विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2
आर्थिक पक्ष आपका मजबूत रहेगा। आय में बढ़ोत्तरी हो सकती है। बच्चों की पढ़ाई का खर्चा बढ़ेगा। इन्श्योरेंस या म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं। लव रिलेशन के लिये कुछ अहम फैसले ले सकते हैं। अचानक कुछ खर्चे आ सकते हैं।  
शुभ अंक - 9
शुभ रंग - पीला

4 of 10
number
अंक - 3
जमीन—जायदाद संबंधी म्बन्धी इन्वेस्टमेन्ट कर सकते हैं। आज का दिन प्रगति भरा है। जीवन में खुशहाली लाएगा। अगर किसी कारण वश काम रूके हुऐ हैं तो आज वह रफ्तार पकड़ेंगे। प्रेमी के साथ पार्टी आदि में जा सकते हैं। रिश्तों में अतीत की बात को लेकर साथी के साथ बहसबाजी न करें। उसका सब्र टूट सकता है। 
शुभ अंक - 7
शुभ रंग – लेमन
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों का साथ मिलेगा। उनके साथ मिलकर किसी कार्य को पूर्ण करेंगे। बॉस खुश रहेगा। आप आज भावना में बहकर कुछ गलत निर्णय ले सकते हैं। जिसका लोग गलत फायदा उठा सकते हैं। आंखों की तकलीफ हो सकती है। कुछ लोगों को पिता से धन प्राप्त हो सकता है। 
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – बैंगनी
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
करियर के अवसर आ सकते हैं। पति-पत्नी के बीच सद्भावना रहेगी। आपके जीवन में अगर कुछ समस्याऐं चल रही हैं, तो वह बढ़ सकती है। निराश न हों। जोश और उत्साह से उनका सामना करें। अचानक किसी की सहायता मिल सकती है। 
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – सिल्वर
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
आज कोई खुशखबरी मिलेगी। मेहमानों से घर भरा रहेगा। बहन—भाई से झगड़ा हो सकता है। प्रेमी से विवाह तय हो सकता है। जीवनसाथी का क्रोध आपका दिन खराब कर सकता है। सावधानी से वाहन चलाएं, दुर्घटना की आशंका है। 
शुभ अंक – 11
शुभ रंग – नीला

8 of 10
number
अंक - 7
आज गुस्से के कारण जीवनसाथी से मन मुटाव हो सकता है। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। निजी समस्याओं से घिरे रहेंगे। किसी नए काम को पूरा करेंगे। पार्टनरशिप में व्यवसाय करने के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। भविष्य के कार्यक्रमों की योजना बनाएंगे।  
शुभ अंक - 9
शुभ रंग – पीला

9 of 10
number
अंक – 8
आप अपने कार्य के प्रति समर्पित रहेंगे, जिसका आपको लाभ मिलेगा। अपने नए आइडिया को धरातल पर उतारने में थोड़ी परेशानी हो सकती है। निजी रिश्तों में प्रेम का संचार होगा। नौकरी का प्रस्ताव विदेश से आ सकता है। गाड़ी वाहन ध्यान से चलाएं।  
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – हरा
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
आर्थिक निवेश आपको निकट भविष्य में लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा। सभी परेशानियों का अपनी बुद्धि बल पर सुलझाने का प्रयास करेंगे। घर में पार्टी का आयोजन हो सकता है। सेहत के प्रति आज जागरूक रहेंगे। खूबसूरत दिखने के लिये डाईटिंग आदि की योजना बना सकते हैं। 
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – सुनहरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें