फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 30 अप्रैल 2021: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Fri, 30 Apr 2021 06:55 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1
आपके मानसिक तनाव में कमी आएगी। व्यवसाय या करियर में आ रही समस्याओं में राहत महसूस करेंगे। परिवार के सदस्यों की सेहत बिगड़ सकती है।
शुभ अंक - 2 
शुभ रंग - पीला
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक - 2
आप आपको अपने खर्चे पर अंकुश लगाना चाहिए। भविष्य में आपको धन की आवश्यकता पड़ेगी। पारिवारिक संपत्ति के वाद-विवाद में उलझने बढ़ सकती है।  
शुभ अंक - 20
शुभ रंग - गोल्डन

4 of 10
number
अंक - 3
व्यवसाय को लेकर चिंता बनी रहेगी। परिवार से सहयोग प्राप्त होगा और जमीन से सम्बन्धित विवादों में आपकी जीत होगी। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से कुछ खास देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक - 33
शुभ रंग - नीला
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक - 4 
सरकारी काम काज रुकावट आ सकती है। पैसों की लेनदेन में सावधानी बरतें। अपने जीवनसाथी से मतभेद समाप्त हो सकता है। 
शुभ अंक - 13
शुभ रंग - हल्का हरा
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
अगर आप ज्यादा मानसिक परेशानी महसूस कर रहे है, तो बच्चों के साथ समय अधिक से अधिक बिताएं। उनका साथ आपको ताजगी महसूस कराएगा। 
शुभ अंक - 15
शुभ रंग - ब्राउन
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6 
कामकाज के लिए दिन बढ़िया है। अच्छी आमदनी होगी। अपने साथी के लिए कुछ बेहतरीन पकवान बनाएंगे। आज का दिन आपके कमजोर पड़े रिश्तों में जोश भर सकता है। खुशी का माहौल रहेगा। 
शुभ अंक - 24
शुभ रंग - वाईलेट

8 of 10
number
अंक - 7
दवाओं के प्रति लापरवाही आपको मुसीबत में डाल सकती है। नौकरी-पेशा लोगों को थोड़ी समस्या रहेगी लेकिन शीघ्र ही इसका निदान हो जाएगा। प्रचार सम्बन्धी अपनी गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे।
शुभ अंक - 11
शुभ रंग - ग्रीन

9 of 10
number
अंक - 8
आपके सोचने की प्रवृत्ति मानसिक परेशानी बढ़ा सकती है। शरीर में कमजोरी महसूस हो सकती है। अच्छी सोच अपनाएं। अच्छाइयों और कमियों पर सावधानी से गौर करें।
शुभ अंक - 22 
शुभ रंग - लाईट ब्लू
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक - 9 
शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता होगी। कामकाजी महिलाओं के लिए आज का समय थोड़ा उठा-पठक वाला होगा, किन्तु पैसों की आमदनी से मन प्रसन्न होगा।
शुभ अंक - 10
शुभ रंग - हरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें