फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 29 अप्रैल 2021: गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Thu, 29 Apr 2021 07:16 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक – 1
आज स्वास्थ्य की स्थिति थोड़ी खराब रह सकती है। सावधान रहें नहीं तो आपको कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। आज नौकरीपेशा व्यक्तियों को कड़ी मेहनत के बावजूद कुछ हाथ नहीं लगेगा।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक - 2
कुछ साहसी फैसलों के कारण आपको सफलता मिलेगी। खुद को साबित करने के लिए आपको खूब मेहनत करनी पड़ेगी। गलत लोग आपको फंसाने की कोशिश करेंगे।
शुभ रंग – नीला

4 of 10
number
अंक - 3
आज आप अपने लव पार्टनर को विवाह का प्रपोजल दे सकते हैं। लाभदायक दिन रहेगा। सामाजिक और व्यावहारिक रूप से व्यस्त रहेगें। आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहेगा। 
शुभ अंक – 27
शुभ रंग – ग्रे
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
आज किसी नए काम की शुरूआत कर सकते हैं। उच्च अधिकारी आपके कार्य से खुश रहेगा। आज के दिन पति-पत्नी में प्रेम-भाव रहेगा। जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग - हरा
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
आज नौकरी का योग बनता नजर आ रहा है। अगर सरकारी नौकरी के इच्छुक हैं, तो आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। आज आप घर या कार खरीद सकते हैं।
शुभ अंक - 42
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक – 6
किसी पार्टी में भाग ले सकते हैं और खान-पान का पूरा आनंद लेंगे। मन शांत व प्रसन्न रहेगा। आज के दिन आपके उपर कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां आ सकती हैं।
शुभ अंक -26
शुभ रंग – नीला

8 of 10
number
अंक - 7
आप कुछ नया सीखने की चाह रखेंगे, इसलिए नए कोर्स में दाखिला ले पाएंगे। पुरानी व्यापारिक समस्या आज सुलझ जाएगी। अदालती व कानूनी मामलों पर विशेषज्ञ की सलाह लें।
शुभ अंक – 17
शुभ रंग- हल्का हरा

9 of 10
number
अंक - 8
शुभचिंतक व हितैशी आपको समय आने पर तुरंत मदद करेंगे। आप घिसे-पिटे रास्ते को छोड़कर नया रास्ता अपना सकते हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – काला
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक - 9
आज वाणी पर कंट्रोल रखें, निजी मुद्दे कुछ हद तक आपको परेशान कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र को लेकर मन में चिंता का भाव रह सकता है।
शुभ अंक – 14
शुभ रंग – हल्का लाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें