फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का अंक ज्योतिष: गुरुवार को आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा, यहां जानें

Thu, 29 Feb 2024 07:56 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
29 फरवरी का अंक ज्योतिष - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
हाल ही में हुई किसी हानि या नुकसान से आप अकेला और खिन्न महसूस कर सकते हैं। नए ज्ञान को हासिल करने के लिए आध्यात्मिकता या अलौकिक शक्ति के बारे में जानें। अधिक जोखिम लेने या मूर्खतापूर्ण कार्यों से बचें। 
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2 
बदलाव ज़रूरी है इसलिए इसके लिए तैयार रहें। इस समय आप महीने के सबसे अच्छे दिनों का मज़ा ले रहे हैं। दोस्तों के साथ घूमें, पार्टी और मज़े करें। आज समझदार लोगों की बात सुनना ज़रूरी और आवश्यक ज्ञान प्रदान करेगा। सुंदरता आप को प्रभावित कर सकती है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
अभी आप समाजिक मूड में हैं और हालिया सफलता का जश्न मनाने के लिए तैयार है। आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने के कगार पर हैं जो शायद विवाह से जुड़ा हो सकता है। अनुबंध और बिक्री के कार्यों की समीक्षा करें। 
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
व्यय कम करें और बुरे दिन के लिए कुछ धन बचाएं। कार्य में योगदान और उपस्थिति के लिए आपको प्रशंसा प्राप्त होगी। आपके उत्साह के कारण आपके काम और भी बेहतर होंगे।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5 
अपने कार्य और कैरियर में ध्यान केंद्रित करने के लिए यह सर्वोत्तम समय है। मामूली मुद्दों की जगह उन विषयों पर अपना ध्यान केंद्रित करें जिनका प्रभाव आपके जीवन पर सबसे अधिक है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6 
किसी रिश्ते के ख़त्म होने से आप अकेला और उदासीन महसूस कर सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताएं।  कड़ी मेहनत करना जारी रखें और दुश्मनों की बातों को नजरअंदाज करें। 
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
आपके नेतृत्व कौशल सबका ध्यान आकर्षित कर रहे हैं और आपको पुरस्कार प्रदान करेंगे। नए रिश्तों के बनने की संभावना हैं किंतु लापरवाह बर्ताव के कारण पछताना पड़ सकता हैं। 
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
आपका परिपक्व व्यवहार फायदा दिलाएगा। अपने नए उत्साह और जुनून से आप सबके आकर्षण का केंद्र बनेंगे।  दोस्तों और परिवार के साथ खाली समय का आनंद लें, लेकिन चोट या दुर्घटनाओं से बचने के लिए यात्रा करते समय ध्यान रखें। 
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
आज आपका परिवार और ऑफिस दोनों आपसे आपके समय की मांग करेंगे। आपकी संवेदनशीलता आपको पुराने दिनों की याद करा सकती है। सोचें, समझें और उसके बाद ही कोई कार्य करें। 
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें