फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें गुरुवार को आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Thu, 28 Mar 2024 07:09 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
28 March ka Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1
काम करना अभी आपके लिए फायदेमंद है। आपके परिश्रम को नोटिस किया जा रहा है। एक पुरस्कार, शायद स्थिति या वेतन में बदलाव की भी संभावना है। आपके नेतृत्व के गुणों की आपके सहकर्मी और वरिष्ठ अधिकारी प्रशंसा करेंगे।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग-  नारंगी
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2  
सफलता का मज़ा लें क्योंकि इसे आपने कमाया है। आज आप अपने व्यक्तित्व, उत्साह और दृढ़ संकल्प के साथ सबका दिल जीतेंगे। पार्टी, उत्सव और सामाजिक संबंधों का दिन आ चुका है।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3
साथी के बिना अकेला महसूस कर सकते है। स्नेह और संरक्षण की आवश्यकता महसूस होगी।  स्वास्थ्य या आर्थिक चिंताएं अभी आपको परेशान कर सकती है, जिससे आप बंधा हुआ या सीमित महसूस कर सकते हैं। 
शुभ अंक- 19
शुभ रंग-  हरा
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4
अपनी देखभाल के लिए समय निकालने क्योंकि बदलाव अभी निश्चित है। तंदुरुस्ती को प्राथमिकता दें। आप हमेशा सार्थक बातें करते हैं पर आज कुछ ऐसा करेंगे तो पूरी तरह से नया होगा। सहकर्मी या अन्य साथी आपकी सहायता करेंगे। 
शुभ अंक-23
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5  
हाल ही में हुआ कोई नुकसान आपके दुःख का कारण बन सकता है। बुरे और जोखिम भरे व्यवहार से बचें क्योंकि यह आपके अपमान या ख़राब स्वास्थ्य का कारण बनेगा। दोस्तों के साथ सामाजिक बातचीत का आनंद लें। 
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
आने वाले दिनों में अच्छा भाग्य आपका इंतजार कर रहा है। आज अनंत संभावनाएं मिलेंगी और आप ज़रूरत से ज्यादा मज़ा करने वाले हैं। परिवार से जुड़े रहने के लिए उनके साथ नाटक, डांस और अन्य मनोरंजक गतिविधियों में व्यस्त रह सकते है। 
शुभ अंक-16
शुभ रंग- नीला

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7
 घरेलू जिंदगी में कुछ समस्या आ सकती है किंतु परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आज आप आराम, सुरक्षा और स्नेह की इच्छा रखते हैं। अपने प्रियजनों को समझे और अपने अनुभवों को शेयर करें। 
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- ग्रे

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
घर में हो रहे झगड़ों के कारण आप फंसा हुआ सा महसूस करेंगे। पति या साथी के साथ बात करना हर समस्या को हल करने के अच्छा तरीका है। बड़े पैमाने पर निर्णय लें। काम पर, अपने परिश्रम के फल का और सकारात्मक प्रतिक्रिया का आनंद लें।
शुभ अंक-6
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
जो लोग आप पर निर्भर करते हैं वो आपकी चिंता कर सकते हैं। कड़ी मेहनत करें और आने वाले दिनों में आपको अच्छा भाग्य मिलेगा। अगर आपके परिवार या प्रियजनों को आपकी ज़रूरत हैं तो उनके आराम को प्राथमिकता दें, या शायद उनके साथ रहने के लिए एक छोटी सी यात्रा करें। 
शुभ अंक- 29
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें