फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें रविवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sun, 28 Apr 2024 07:33 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
28 April Ka Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1
आपको सुख-संसाधनों में कमी आएगी। संतान को लेकर आप चिंतित रहेंगे। मशीनरी आदि उपकरण खराब होने की वजह से कार्य में बाधा आ सकती है। कार्य की अधिकता के कारण आप तनाव में आ सकते हैं। 
शुभ अंक - 4
शुभ रंग – हरा
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
छात्रों के लिए परीक्षा में परिणाम उनके अनुकूल रहेंगे। रिश्तेदारों से आज किसी भी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा नहीं की जा सकती है। पारिवारिक सुख-शांति में आज आपकी अहम भूमिका रहेगी। यात्रा करने का शौक है, तो वह अवश्य पूरा होगा।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- गहरा नीला

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
समाज में अपनी जगह बनाने के लिए आपको सामाजिक रूप से सक्रिय होना पड़ेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। आप जो भी कार्य करें, वह ठीक प्रकार से संपादित होगा। पत्नी के साथ की वजह से आपका पारिवारिक जीवन खुशमय रहेगा।
शुभ अंक- 14
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
परिवार की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। संतान चाहने वाले जातकों को खुशशबरी मिल सकती है। अगर धन में बढ़ोत्तरी चाहते हैं, तो उसे ठीक से इनवेस्ट करें। अपने लिए आप नए विकल्प देखें।
शुभ अंक – 14
शुभ रंग –  काला
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
फिजूल खर्ची पर नियन्त्रण रखनें की कोशिश करें। विद्यार्थियों को सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। बैंक से वाहन या मकान के लिए आप ऋण ले सकते हैं। आपको विद्रोहियों से सतर्क व सावधान रहना चाहिए। अपने कर्मचारियों व सहकर्मियों की गतिविधि पर पूरी नजर रखें, हो सकता है व्यवसाय से संबन्धित कुछ बातें आपके सामने आ जाएं।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – बैंगनी
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
प्रेम-प्रसंग व सोशल नेटवर्किंग साइट्स से दूरी बना कर रखें। निश्चित रूप से जीवनसाथी को कार्य क्षेत्र में सुनहरा अवसर प्राप्त होगा। आप बुरे लोग व बुरी सोहबतों से दूर रहें।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग – गुलाबी

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
ऑफिस या व्यापार में कुछ लोग जो आपसे जलते हैं, आज आप सीधे तौर पर उनके विरूद्ध जा सकते हैं। सरकारी नौकरी के प्रस्ताव व अवसर मिलेंगें। आज आपको ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। 
शुभ अंक - 16
शुभ रंग – भूरा

 

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8 
अपने परिवार की जरूरत की चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। परिवार में किसी रिश्तेदार के साथ दुखद घटना घटित हो सकती है। संतान की शिक्षा पर खर्च हो सकता है। आपके शिष्टपूर्ण व्यवहार और व्यक्तित्व के कारण आपके संबंध लोगों से बेहतर बनेंगें।
शुभ अंक –3
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9 
व्यापारी अगर पार्टनरशिप में कार्य करना चाहते हैं, तो अच्छा दिन है। खासकर मनोरंजन विभाग में ज्यादा फायदेमंद होगा। व्यर्थ की बातों से बचनें की कोशिश करें। अपने विवेक के कारण मार्ग में आने वाली सारी बाधाओं को दूर करने में सक्षम है।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें