फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें शुक्रवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Fri, 26 Apr 2024 07:09 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
26 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
दिन में आपको कोई अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है। दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। छात्रों को परीक्षा में अच्छा अंक मिलेगा। आप अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं पर भी धन व्यय करेंगे, जिसे देखकर आपके शत्रु परेशान रहेंगे।
शुभ अंक- 5 
शुभ रंग-  केसरिया 
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2  
आपको आज ननिहाल पक्ष से प्रेम व स्नेह मिलेगा। संतान द्वारा किसी ऐसे कार्य को अंजाम दिया जाएगा, जिसके कारण आपका उनके ऊपर विश्वास और गहरा होगा। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारी आपको पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि दे सकते हैं।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग-  नारंगी 

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
आपको लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। वहीं जो जातक व्यापार में है उन्हें अच्छा मुनाफा हो सकता है।
शुभ अंक- 17 
शुभ रंग- भूरा 
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
व्यापार कर रहे लोगों को मन मुताबिक लाभ ना मिलने के कारण वह दुखी रहेंगे।  यदि कार्यक्षेत्र में कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो, तो भी आपको उसमें धैर्य बनाकर रखना होगा और आप उससे बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग-  गुलाबी 
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5  
आपको कोई धन संबंधित शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप धार्मिक अनुष्ठानों में भी रूचि रखेंगे। यदि किसी नई संपत्ति की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। 
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- बैंगनी 
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
नई संपत्ति खरीदने की अभिलाषा पूरी होगी। आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। खुश मिजाज व्यक्ति होने के कारण आपके आसपास के लोग भी आपसे मित्रता रखने की चेष्टा रखेंगे। 
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- लाल

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
रोजगार की तलाश करने वाले जातकों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। परिवार में खुशियां आएंगी। आज के दिन आपके पद-प्रतिष्ठा में इजाफा देखने को मिल सकता है। 
शुभ अंक- 20
शुभ रंग- सफेद 

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। आप के निर्णय लेने की क्षमता का आपको लाभ मिलेगा। यदि किसी काम में आपको विनिमय करना पड़े, तो दिल खोलकर करें, तभी वह भविष्य मे आपके लिए लाभदायक रहेगा।
शुभ अंक- 31 
शुभ रंग- हरा 
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9 
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला होगा। आज आपका अधिकतर वक्त परिजन और कार्यालय के बीच में बीतेगा। अपने परिवार के प्रति अधिक भावुक रहेंगे। अपने उत्तरों के लिए सलाहकारों या शिक्षकों के साथ सोच समझकर बातचीत करें।
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें