फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 25 December: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Mon, 25 Dec 2023 12:28 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
25 December Ka Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
घर वह जगह है जहां अभी आपका दिल है खासकर जब आप अपने दादा दादी या देखभाल करने वाले के करीब हैं। बाहर जाने के लिए समय निकालें और अपनी रचनात्मक साइड दिखाएं। 
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
नए शैक्षिक अवसर भी उपलब्ध हो सकते हैं। दूसरों के साथ अच्छे सम्बन्ध बनाते हुए कूटनीतिज्ञ बनें। आज अपने अस्तित्व का अर्थ जानने के लिए आप उत्सुक हो सकते है। 
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
उस मूल कारण को खोजें जिससे बार-बार आपके बनते हुए काम बिगड़ जातें हैं। अपने भीतर की यात्रा करने के लिए दिन शुभ है। 
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
रैंक या पद में हुए बदलाव से यात्रा का मौका मिलेगा। शिक्षक या सलाहकार भी इस यात्रा में आपके साथ जुड़ सकता है। इस पल का पूरा उपयोग करें और जीवन के बारे में अपने विचारों को बदलो।
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5 
आज अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें क्योंकि यहाँ तक पहुंचने में आपने बहुत मेहनत की है। ऐसी चीज़ें न खरीदें, जिनकी ज़रूरत न हो। भौतिक सुरक्षा को लेकर अधिक भावुक रहेंगे। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6 
आप अभी काम में किसी नुकसान का सामना कर रहे हैं। अध्यापक या सलाहकार से मार्गदर्शन के लिए मिलें। अपने स्वास्थ्य के लिए समय निकालें। अपनी चिंताओं को रहस्य न रखें या किसी जोखिम भरे व्यवहार में लिप्त न हों। 
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- गोल्डन

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
आज हर किसी का ध्यान केवल आप पर होगा। आपकी मनःस्थिति आज उत्साहित हो सकती है। जिन नयी दिशाओं को आपने अब पाया है वो आपके लिए सुखद और हैरान करने वाली है। 
शुभ अंक- 27 
शुभ रंग- वॉइलेट

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8 
यह समय कुछ बड़ी योजनाओं को बनाने का है। एक अनुबंध या रोमांचक नए निर्णय को आपकी समीक्षा की जरूरत है। ढीले सिरों को बांधें और संबंधों में अगले चरण में जाने पर विचार करें। आपके परिवार में मतभेद हो सकते हैं।
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
आज आपकी आंतरिक ताकत बढ़ रही है इसलिए आध्यात्मिक कष्टों और अन्य परेशानियों का सामना करने का यही सही समय है। आज आप अकेला महसूस कर सकते है। 
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें