फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का अंक ज्योतिष: गुरुवार को आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा, यहां जानें

Thu, 22 Feb 2024 07:32 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
22 फरवरी का अंक ज्योतिष - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
दोस्तों और भाई-बहनों के साथ वक्त बिताने के बाद आप अकेलेपन और अवरोध की भावना से मुक्त महसूस करेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों का मज़ा लें। दुर्घटना या चोरी से बचने से लिए यात्रा करते समय ध्यान रखें। 
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
स्वास्थ्य समस्याओं को आपके ध्यान की ज़रूरत होगी, ऐसे में डॉक्टर से मिलें और आराम करें। माता-पिता का स्वास्थ्य आज चिंता का विषय हो सकता है। अपने मामलों को स्वयं सुलझाने की कोशिश करें।
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
घर, ऑफिस और प्रियजनों के बीच में संतुलन बनाये रखने के साथ अपना भी ध्यान रखें। आपका नेतृत्व कौशल और करिश्मा आपके आसपास के लोगों द्वारा नोटिस किया गया है, जो आपको समाज और काम पर लोकप्रिय बना रहा है।
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
कड़ी मेहनत करना जारी रखें और जल्द ही पुरस्कार भी मिलेगा। आपके प्यार भरे जीवन में समस्याएं अधिक ध्यान और बातचीत द्वारा हल की जा सकती हैं।  अपना और दूसरों का आदर करना आज आपको सम्मान दिलाएगा। 
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5 
दूसरों के प्रति संवेदनशीलता और उदारता आपको सबके आँखों का तारा बना देगी। आपके सितारे समारोह या यात्रा की तरफ भी इशारे कर रहे है। यह समय अपनी चतुराई पर गर्व करने का है। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6 
रैंक या पद में हुए बदलाव से यात्रा का मौका मिलेगा। शिक्षक या सलाहकार भी इस यात्रा में आपके साथ जुड़ सकता है। इस पल का पूरा उपयोग करें और जीवन के बारे में अपने विचारों को बदलो। 
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- गोल्डन

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से बचने के लिए यात्रा करते समय सावधान रहें। यह समय अपने मासिक बजट का संतुलन बनाये रखने का है। अपने प्रियजनों के साथ समय बिताना आज आपको अच्छा लगेगा।
शुभ अंक- 27 
शुभ रंग- वॉइलेट

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8 
आप अभी काम में किसी नुकसान का सामना कर रहे हैं। अध्यापक या सलाहकार से मार्गदर्शन के लिए मिलें। अपने स्वास्थ्य के लिए समय निकालें। अपनी चिंताओं को रहस्य न रखें या किसी जोखिम भरे व्यवहार में लिप्त न हों। 
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
आज आप जिस ऊर्जा को महसूस करेंगे वो आपको आकर्षण का पात्र बनाएगी। अहंकार न करें क्योंकि यह आपको सफलता में बाधा बन सकता है। ईर्ष्या करने वाले भी आपकी तारीफ़ किये बिना नहीं रह पाएंगे।
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें