फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 21 सितंबर 2021: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Tue, 21 Sep 2021 07:56 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1 
आज परिस्थितियां आपके अनुकूल नहीं है। आपका स्वास्थ्य आज तोड़ा ढीला रह सकता है। योग, व्यायाम प्राणायाम करें। व्यापार में टैक्स संबंधी परेशानी खत्म हो सकती है। परिवार के सभी लोग आपका सम्मान करेंगे। 
शुभ अंक - 42 
शुभ रंग - व़ॉयलेट
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक - 2 
व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। संतान की तरफ से परेशानी उत्पन्न होगी। सामाजिक एवं कल्याणकारी कार्यों में भाग ले सकते हैं। आज आपको कोई उपहार प्राप्त हो सकता है। नए मित्र बनेंगे। प्रेमी से मुलाकात हो सकती है।  
शुभ अंक - 15 
शुभ रंग - सिल्वर

4 of 10
number
अंक - 3 
संपत्ति संबंधी विवाद बढ़ सकता है। व्यर्थ के तर्क वितर्क में समय नष्ट न करें। खुशहाली के लिए बनाई गई योजनाएं सफल होंगी। पार्टी व समारोह में व्यस्त रह सकते हैं। अपने परिवार से आपको भावनात्मक लगाव रहेगा।  
शुभ अंक - 33 
शुभ रंग - पीला
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक - 4 
नाम अक्षर - D M T 
आप अपने व्यवहार व कार्य में सकारात्मक परिवर्तन लाएंगे। मेहमानों का आगमन होगा व उनकी आवभगत में व्यस्त रहेंगे। नौकरी में आय के अतिरिक्त स्त्रोत बन सकते हैं। किसी रिश्तेदार से आपका विवाद हो सकता है।
शुभ अंक - 12 
शुभ रंग - लेमन
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
आज आप काम में लापरवाही करेंगे तो शत्रुओं को आपके खिलाफ बोलने का मौका मिल जाएगा। आप अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह बड़ी ही गंभीरता से करेंगे। जीवनसाथी से संबंधों में सरलता व सहजता आएगी।
शुभ अंक - 4 
शुभ रंग - सिल्वर
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6 
ऑफिस में परिस्थितियां आपके अनुकूल बनेंगी। कोई व्यक्ति आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। कोर्ट केस में सफलता मिल सकती है। सच्चे लोगों से आपका संपर्क बनेगा। कामकाज को लेकर आप व्यस्त रहेंगे। 
शुभ अंक - 15 
शुभ रंग - लाल

8 of 10
number
अंक - 7
कामकाज में लाभ की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार में नए कार्यों की प्रेरणा आपको प्राप्त हो सकती है। आज राजनीतिक लोगों से मुलाकात कर सकते है। आपके अच्छे स्वभाव के कारण दूसरों का भला हो सकता है। 
शुभ अंक - 21  
शुभ रंग - बैंगनी

9 of 10
number
अंक - 8 
कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी। सरकारी कर्मचारी के लिए दिन उत्तम है। पदोन्नति हो सकती है। आभूषण और ज्वैलरी की शॉपिंग कर सकते है। यात्रा भी हो सकती है। पिता के साथ चला आ रहा विवाद खत्म होगा।
शुभ अंक - 42 
शुभ रंग - मेजन्टा
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
आज का दिन शुभ संकेत कर रहा है। मानसिक तनाव खत्म हो सकता है। दिमाग में शांति का अनुभव करेंगे। रिश्तेदार से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में आ रहीं दिक्कतें खत्म हो जाएंगी।
शुभ अंक - 15 
शुभ रंग - लाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें