फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 April Ka Ank Jyotish: जानें रविवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sun, 21 Apr 2024 07:33 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
21 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
व्यवसाय में लाभ बढ़ाने और अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रयास करें। आज का दिन अपनी मेहनत के सही परिणाम पाने का हैं। कौशल प्रशिक्षण भी आपकी कुशलता में विस्तार कर सकता हैं।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2 
करियर और यश के लिए आज का दिन सबसे अच्छा है। आज आपको किसी बड़े अवसर की ज़रूरत नहीं है, अपनी समस्याओं को हल करें। आपका जीवन इस समय बढ़िया है क्योंकि आपकी हर इच्छा पूरी होती दिखेगी। 
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- बैंगनी 

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
वित्त या बैंकिंग पेशे से जुड़े हुए लोगों के लिए आज का दिन जूनून, ऊर्जा और नया जोश ले कर आया है जहाँ सफलता आपका पीछा कर रही है। अपने अच्छे विचारों और आचरण से आप सबके दिलों में जगह बना लेंगे।
 शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
भाई बहन की परेशानियों को चुटकी में हल करने में आप सक्षम हैं। अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए आज का वक्त शुभ है। दूसरों के लिए कुछ अच्छा करें, बदले में आपके साथ भी अच्छा ही होगा। 
 शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
आज आप कुछ मज़े करने के मूड में हैं, खुश रहना आपकी प्राथमिकता है। एक नए रिश्ते की भी संभावना है इसलिए अपने व्यवहार को सकारात्मक रखें। आपका कूल रवैया और मच्योर स्वभाव आपको आकर्षण का केंद्र बनाएगा।
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग-ग्रे
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
आज का दिन परेशानी भरा हो सकता है। धन व्यय करने में थोड़ा सावधानी बरते क्योंकि सितारों के अनुसार नुकसान व धोखाधड़ी की संभावना है। जीवनशैली में बदलाव समय की मांग है जिससे आप तनाव और डर से मुक्ति पाएंगे। 
शुभ अंक-19 
शुभ रंग-नारंगी

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
आपकी एकाग्रता और काम के प्रति आपका सकारात्मक दृष्टिकोण आपको उस स्थिति तक पहुँचाने में मदद कर सकते है जिसका आपने हमेशा ही सपना देखा है। दृढ़ संकल्प आपका बेहतरीन गुण हैं जिससे आप न केवल अपने नए करियर को बढ़ाएंगे बल्कि अपनी कंपनी को भी मान्यता दिलाएंगे।
शुभ अंक- 29 
शुभ रंग-सफेद 

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8 
अच्छे समय और अच्छे लक की प्रतीक्षा न करते हुए बस अपने कर्तव्यों का पालन करें। आपके दोस्त और करीबी रिश्ते हमेशा आपके साथ रहेंगे और आपकी मदद करेंगे। 
शुभ अंक- 26  
शुभ रंग-नीला 
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9 
आज आपका जीवन व्यस्त रहेगा और समय का प्रबंधन आपके लिए एक चुनौती हो सकता है। एक कुशल कार्यकर्ता के रूप में, आपका प्राथमिक लक्ष्य बिना निवेश या ऊर्जा के नुकसान के लाभ बढ़ाना होना चाहिए। 
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें