फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का अंक ज्योतिष: शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sat, 20 Jan 2024 07:44 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
20 जनवरी का अंक ज्योतिष - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
कार्य अभी विशाल परिणाम और सफलता देने वाला है। आपके प्रदर्शन और प्रतिभा का मूल्यांकन किया गया है और इसको नयी पहचान दी गयी है। इस पल की महिमा और आपको प्रदान किए गए इनाम का आनंद लें।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2 
धन सम्बन्धी निर्णय लेने के लिए अभी समय सही नहीं है इसलिए अपनी पुरानी योजनाओं का ही पालन करें। आज आप भावनात्मक रूप से अकेले और निराश महसूस करेंगे। 
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- बैंगनी 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
आपको अभी किसी यात्रा या शायद विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है। अगर ऐसा हैं तो चोट या दुर्घटना से बचने के लिए सावधानी बरतें। अपने विश्वासों को पुन: व्यवस्थित करने और आध्यात्मिक विषय में शोध करने का यह एक अच्छा समय है। 
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
यह सौभाग्य भरा समय है इसलिए इसका मज़ा लें। महीने का यह दौर आपको नए आयाम खोजने के लिए आगे बढ़ाने वाला है। आज कुछ भी करने से पहले दो बार सोचे और समझदारी से निर्णय लें। 
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5 
कोई अप्रत्याशित धन का स्रोत आपको मिलने वाला है। गलत आदतों और जोखिम भरे व्यवहार से बचें, सोच समय कर धन का प्रयोग करें। आपके शिक्षक या पिता जैसा कोई स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से गुजर रहे हैं, ऐसे में उनके साथ रहें। 
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग-ग्रे
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6 
किसी रहस्य का भी पता चल सकता है। आत्मनिरीक्षण और गहरी भावनाओं की अभिव्यक्ति के लिए आज सही समय है। आप में से कुछ कई मुद्दों को ले कर चिंतित हो सकते है इसलिए आपको यह सलाह दी जाती है कि हमेशा अपने दिल की सुनें। 
शुभ अंक-19 
शुभ रंग-नारंगी

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
रिश्तेदारों या पति / पत्नी के साथ मतभेद आपको परेशान कर सकते हैं। आप आर्थिक हानि को लेकर भी चिंतित हो सकते हैं। आज भविष्य की योजनाएं बनाएं। भविष्य में समृद्धि और शांति के लिए कानूनी या व्यावसायिक व्यवस्थाएं अभी कर लें। 
शुभ अंक- 29 
शुभ रंग-सफेद 

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8 
अपने प्रियजनों के प्रति अपनी भावनाओं और कृतज्ञता को व्यक्त करने के लिए आज का दिन उपयुक्त है। उन्हें बताएँ कि आप उनसे कितना प्यार करते है उनके प्यार को भी महसूस करें। 
शुभ अंक- 26  
शुभ रंग-नीला 
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9 
कार्यस्थल के विवाद अनियंत्रित हो कर आपके लिए चिंता का कारण बन सकते हैं। मेहनत करना जारी रखें और इससे बाधाओं को दूर होंगी। स्वयंसेवीकरण या दूसरों की सेवा करना आपके लिए एक सुनहरा अवसर होगा। 
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें