फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 April Ka Ank Jyotish: जानें शनिवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sat, 20 Apr 2024 07:38 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
20 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
अभी आप धन संबंधित मामलों और अपनी आर्थिक सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। इसलिए आप स्वयं के रोजगार के बारे में भी सोच सकते हैं। इस समय सितारे आपके पक्ष में हैं इसलिए सफलता मिलेगी। 
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
आज अपने परिवार को समय दें । हालांकि इससे आपका काम प्रभावित हो सकता है, लेकिन परिवार को समय देना आवश्यक है। आप तनाव से बचें। लोग क्या कहते हैं इस बारे में न सोचें क्योंकि आप उन पर निर्भर नहीं है। 
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
आज आप अपने से ज्यादा दूसरों के बारे में सोचेंगे। दान-धर्म और गैर लाभ के कार्य आपको संतुष्टि के साथ-साथ आनंद प्रदान करेंगे। दीर्घकालिक निवेश आपके भविष्य के लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। 
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
आज कार्यस्थल पर नई परियोजनाओं और कार्यों की शुरुआत की संभावना है। आप बहुत महत्वाकांक्षी हैं और अपनी वर्तमान वित्तीय स्थिति से संतुष्ट नहीं हैं। दूसरे की सलाह से पहले ही योजनाएं बना लें, ताकि आपकी क्षमताओं के बारे में अन्य लोग भी जानें।
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
आज परिस्थितियां और भाग्य आपके पक्ष में हैं। अभी आपकी प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी और आजीविका के नए रास्ते मिलेंगे। सरकार और संबंधित एजेंसियां आपके नेतृत्व व प्रबंधकीय क्षमता को पहचान कर आपको नए प्रस्ताव दे सकती हैं। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
नया व्यापार शुरू करने या उसके विकास के लिए यह समय अनुकूल है। समय के साथ आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपकी तरक्की आपके कौशल, कड़ी मेहनत और विवेक पर निर्भर करती है। 
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- गोल्डन

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
आज आपका ध्यान अच्छे भाग्य और सुनहरे क्षणों का आनंद लेने में हैं जिसमे क़ानूनी मामले बाधा डाल सकते हैं। किसी विशेष कार्य या प्रोजेक्ट के लिए लम्बी दूरी की यात्रा का भी योग है। आज अतिरिक्त आय के भी मौके आपको मिल सकते हैं। 
शुभ अंक- 27 
शुभ रंग- वॉइलेट

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8 
अपनी मानसिक शक्ति और संसाधनों का सही उपयोग करके आप धन और भौतिक सुरक्षा के मामले में समृद्ध हो सकते हैं। अपने करियर में भरी बदलाव करने के लिए यह समय उपयुक्त है।
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आपके सितारे आज आपके लिए रोचक संभावनाएं ले कर आये हैं। आप अपनी सफलताओं का आनंद लेंगे और नई तकनीकें आपकी परिकल्पना को और भी मजबूत बनाएंगी। 
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें