फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें सोमवार को कौन सा अंक और रंग रहेगा आपके लिए शुभ

Mon, 19 Aug 2024 06:07 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
19 अगस्त का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आने वाला समय प्रयासों के साथ चुनौतियों का सामना करने के लिए अच्छा है। आप मानसिक रूप से बहुत सक्रिय हैं, इसलिए आपके सभी काम बहुत आसानी से हो जाएंगे।
शुभ अंक- 25 
शुभ रंग- गुलाबी 
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
नए अवसर आपका इंतजार कर रहे हैं। विकल्पों को खोजें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धन लाभ के अच्छे अवसर आपको मिल सकते हैं। परिवार के सदस्यों का भरपूर साथ मिलेगा। 
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- हरा 

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
दिन आपके लिए मिल जुला रहा सकता है। कोई भी फैसला आपको जल्दबाजी में नहीं करना है। नहीं तो इसका आपको  नुकसान उठाना पड़ सकता है। 
शुभ अंक- 11 
शुभ रंग- सुनहरा 
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
आज सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि ज्यादा रहेगी। आर्थिक मोर्चे में आपको अच्छी कामयाबी मिल सकती है। प्रेम संबंधों में आपको अपने साथी का अच्छा साथ मिलेगा।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- भूरा 
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
अपने  दैनिक रूटीन को लेकर अधिक संवेदनशील हो सकते हैं। आप पार्टी करना चाहते हैं और मनोरंजन के लिए तैयार हैं। पारिवारिक विवाद, जो शायद धर्म से जुड़ा हुआ है, उसके कारण आपको शांति निर्माता के रूप में कार्य करना पड़ेगा।
शुभ अंक- 7 
शुभ रंग- केसरिया 
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
लोगों का आपको भरपूर साथ मिलेगा। धन लाभ के बेहतर अवसरों की प्राप्ति होगी। जो लोग व्यापार में है उनको आज विस्तार मिल सकता है। परिवार में हंसी खुशी के पल आपको मिलेंगे। 
शुभ अंक- 5 
शुभ रंग- नारंगी 

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
काम में आप सकारात्मक मार्ग बना रहे हैं और आपके प्रयासों से आपको पदोन्नति मिलेगी या वेतन में वृद्धि होगी। अच्छे से बातचीत करना अभी बेहद जरूरा है।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- सफेद 

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
जीवन का यह समय आपको काम और परिवार के साथ-साथ आत्मविश्वास और विश्वास में बढ़ोतरी कर सकता है। आपको कानूनी जीत हासिल हो सकती है।  
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग- पीला 
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
दोस्तों और परिवार के सदस्यों का अच्छा साथ मिलेगा। जिस कारण से बड़े से बड़ा कार्य आप आसानी के साथ करने में कामयाब होंगे। किसी जटिलता की वजह से योजनाओं में देरी हो सकती है। 
शुभ अंक- 11 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें