फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें रविवार को कौन सा अंक और रंग रहेगा आपके लिए शुभ

Sun, 18 Aug 2024 06:41 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
18 अगस्त का अंक ज्योतिष - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक-1
मन में बेचैनी रह सकती है। दाम्पत्य जीवन में मुश्किलें ज़्यादा हो सकती हैं। सही वाणी बोलें। अपनी भाषा में संतुलन रखें, अन्यथा आपको अनावश्यक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार अच्छा रहेगा। 
शुभ अंक - 3
शुभ रंग - गुलाबी
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक - 2 
किसी प्रकार का मनोवैज्ञानिक डर आपको बैचेन कर सकता है, लेकिन मन में सकारात्मक भाव बनाए रखें। माता अस्वस्थ रह सकती है। विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त करेंगे। कंपटीशन रहेगा। क्रोध वश अपना नियंत्रण न खोएं। स्त्री के साथ समय ज्यादा व्यतीत होगा।
शुभ अंक - 42 
शुभ रंग - पीला

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक- 3 
आप ऊर्जावान रहेंगे। आज आप आत्मविश्वास से सराबोर रहेंगे। मां के स्वास्थ्य में कमी आपको परेशान करेगी। कुछ चीजों को लेकर तनाव रहेगा। आपके वाहन में कुछ समस्याएं हो सकती हैं। शाम को मित्रों के साथ घूमने जा सकते है। 
शुभ अंक - 11 
शुभ रंग - नीला
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक-4 
संतान के भविष्य को लेकर आप थोड़ चिंतित रहेंगे। आज मुश्किलें कम होंगी। विद्यार्थियों के लिए परीक्षा में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिये दिन सामान्य रहेगा। पुत्र से कष्ट हो सकता है।
शुभ अंक - 6 
शुभ रंग - फिरोजी
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक-5 
नए दोस्तों से मुलाकात संभव है। निर्यात की दिशा में काम कर रहे व्यक्तियों को नया ऑर्डर मिल सकता है। किसी भी कार्य को शीघ्र निपटने की कोशिश ना करें। उतावलापन परेशानी ला सकता है। अगर किसी प्रतियोगिता में भाग लें रहे है तो रिजल्ट उत्तम आएगा। 
शुभ अंक - 3 
शुभ रंग - सिल्वर
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक -6 
छात्रों के लिए दिन शुभ है। इस साल छात्र बढ़िया प्रदर्शन कर पाएंगें। आप अपने घर के लिए नया समान खरीद सकते हैं। साथी के साथ आज की शाम एन्जॉय करें। 
शुभ अंक - 23 
शुभ रंग - हरा

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक-7 
परिजनों में किसी बात को लेकर अशांति छायी रह सकती है। बेटी का सहयोग मिलेगा। ध्यान रखें किसी वस्तु की खरीददारी में ठगे जा सकते हैं। आपको बहुत आलस्य आयेगा। दिन सुस्त रहेगा।
शुभ अंक - 3 
शुभ रंग - बैंगनी

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक-8 
भाग्य आपका साथ देगा। ज्यादा बोलने की वजह से आप फंस सकते हैं। लोग आज आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। राजनीति में कार्यरत जातकों को अपनी इमेज का ध्यान रखना होगा। विद्यार्थियों की शिक्षा में रुकावट आ सकती है। परिश्रम करते रहें और हिम्मत न हारें।
शुभ अंक - 4 
शुभ रंग - नीला
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक-9 
आपके पैरों में दर्द रह सकता है। अपनी भाषा में संतुलन रखें अन्यथा आपको अनावश्यक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। सरकारी काम में जातकों को मुश्किलें आ सकती हैं।
शुभ अंक - 26 
शुभ रंग - लाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें