Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
अंक 1
उत्साह के बाद अभी यह समय अकेले रहने का है। अतिरिक्त आराम करके आप यारी-दोस्ती की व्यस्तताओं से खुद को तरो-ताज़ा करेंगे। उन बुजुर्गों के साथ समय बिताएं जो आपको आध्यात्मिक अंतर्दृष्टि प्रदान करें और पाखण्ड से बचें। शुभ अंक- 52
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
आज अपने परिवार से जुड़ा हुआ महसूस करेंगे। विभिन्न तरीकों से आपकी रचनात्मकता लोगों तक पहुंचेंगी। हर चीज़ की अधिकता भी अच्छी नहीं होती, इसलिए संतुलन बना कर रखें। शुभ अंक- 22
शुभ रंग- ग्रे
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
सांसारिक लक्ष्य आपको आकर्षित कर रहे हैं। जहाँ भी आप जाते हैं, पार्टी भरा जीवन जी रहे हैं।हाल के दिनों में मिली सफलता का मित्रों और परिवार के साथ आनंद लें लेकिन सावधानी ज़रूर बरतें। शुभ अंक-12
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
यदि आप अधिक पार्टी करते हैं तो दुर्घटनाएं या चोरी की संभावना है। ऐसा प्रतीत होता है कि हर चीज़ आपके जीवन में गहरी छाप छोड़ती है। आपका व्यावहारिक दृष्टिकोण आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगा। शुभ अंक- 2
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन
6 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 5
संपत्ति, धन और पैसा सब मिलेगा, बस उनका प्रयोग सोच समझ कर करें। आपके पद में बदलाव आपके काम को भी बदल सकता हैं। अपने काम में आपको अधिक अधिकार प्राप्त होंगे। शुभ अंक- 15
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
7 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 6
आपका नेतृत्व मूल्यवान और ज़रूरी है। उस सम्मान का आनंद लें जो दूसरे अभी आपको दे रहे हैं। आज आपके सितारे आपको अनंत संभावनाएं प्रदान करेंगे। शुभ अंक- 3
शुभ रंग- गोल्डन
8 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 7
अधिक संवेदनशील होने की वजह से आप निराश हो सकते है। गलतफहमी दूर करनी है तो अपने मनोभाव व्यक्त करें। जीवन आपको जो सुनहरे मौके दे रहा है उन्हें दोनों हाथों से बटोरें। शुभ अंक- 27
शुभ रंग- वॉइलेट
9 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 8
यह समय आपके लिए शानदार है। क़ानूनी मामले आपके पक्ष में हैं। आपको अपने सलाहकार या पिता के साथ विदेश यात्रा का मौका मिलेगा। आपकी आध्यात्मिक विश्वासों का परीक्षण किया जा सकता है। शुभ अंक- 14
शुभ रंग- लाल
अंक 9
आजकल दुनिया की रफ्तार बहुत तेज़ है, ऐसे में स्वयं को देखें और विचार करें। अपनी आंतरिक प्रतिभा और शक्ति को खोजने के लिए शुभ समय है। किसी नए काम की शुरुआत करने से बचे। शुभ अंक- 12
शुभ रंग- लेमन