फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 April Ka Ank Jyotish: जानें बुधवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Tue, 16 Apr 2024 05:07 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
17 April Ka Ank Jyotish - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आपके दिमाग में आज केवल धन, कीमती सामान और आभूषण हैं। अधिक धन पाने के लिए आप कुछ भी करने के लिए तैयार हैं। याद रखें धन ही जीवन में सब कुछ नहीं है, परिवार व अपने स्वाथ्य पर भी ध्यान दें।
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
पिता के लिए समय संकट भरा और मुश्किल हो सकता है। यह आपके प्रयासों की नयी शुरुआत है और अब आपके वो सभी सपने पूरे होंगे जिनका आपने लम्बे समय तक इंतज़ार किया है। 
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
अपने सहयोगियों और अधिकारीयों से पूरा समर्थन मिलेगा। यह चरण आपको बदलाव की तरफ ले जा रहा है। व्यवसाय की सफलता को विश्वसनीय रूप से सुनिश्चित करने के लिए नई बैठकें और पार्टनरशिप्स की संभावना है।
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
पहचान बनाने की लालसा आपको शीर्ष तक ले जाएगी और आपके आस-पास के लोग भी आपके प्रदर्शन की सराहना करेंगे। अपनी शक्ति या कमजोरी को समझते हुए अपने प्रदर्शन पर ध्यान दें। 
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
आपका आत्मविश्वास आपको ख़ुशी व संतुष्टि प्रदान करेगा बस अहंकार से बचें। अब आपका पूरा ध्यान उत्पादकता के साथ अपने ग्राहकों को बढ़ाने पर भी है। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
आप नई योजनाएं और रणनीतियों के बारे में सोच सकते है और जितनी जल्दी हो सके उन पर काम करने की कोशिश भी करेंगे। आप अपने कौशल और दक्षता को लेकर पूरी तरह से सुनिश्चित हैं,बस प्रशंसा की कमी कभी-कभी आपको निराश कर सकती है।
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- गोल्डन

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
अभी दान और गैर लाभ कार्य भी आपको आकर्षित कर सकते हैं और आप किसी रहस्य्मय यात्रा पर जायेंगे। विदेशी निवेश या व्यापार की भी संभावना है। धीरज और व्यवहार-कुशलता दो ऐसे गुण हैं जिन पर हमेशा अडिग रहें। 
शुभ अंक- 27 
शुभ रंग- वॉइलेट

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8 
आज आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि आपके पेशेवर जीवन पर आपका नियंत्रण नहीं है और आप असंतोष की भावना महसूस कर सकते है। आपकी योजनाएं और विचार बेहतरीन है लेकिन अभी यह आपके सहकर्मियों और अधिकारियों तक नहीं पहुँच पाए है। 
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
रिश्तों में मतभेद सामान्य बात के बस मनभेद नहीं होने चाहिए। नेटवर्किंग से आप नए दोस्त बना सकते हैं। याद रखें मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता। अपने पेशे को लेकर आपका दृष्टिकोण अब नया है।
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें