फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 16 सितंबर 2021: गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Wed, 15 Sep 2021 03:51 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
अंक - 1
आपके पास धन आने की संभावना है। लेकिन खर्च में बेतहाशा वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति छोटी सी लापरवाही आपको लम्बे समय तक उलझा सकती है। नौकरी में अच्छा दिन बीतेगा। समय पूर्णतया अनुकूल है। अपनों का साथ रहेगा। 
शुभ अंक - 4
शुभ रंग - हरा
विज्ञापन

3 of 10
अंक – 2
आप अपने व्यवसाय को बिना किसी रूकावट के आगे बढ़ाएंगे। आप प्रेम-प्रसंग में लिप्त रह सकते हैं। मन विचलित रहेगा। सेहत खराब हो सकती है। किसी भी प्रकार के इन्फेक्शन से सावधान रहें। कुछ मामलों में धैर्य से काम लेने की जरूरत है। 
शुभ अंक - 14
शुभ रंग - वाईलेट

4 of 10
अंक - 3 
करियर को ऊंचाई तक पहुंचाने की कोशिश करेंगे। पति-पत्नी के मध्य अनबन हो सकता है। बच्चों से खुशखबरी मिलेगी। आपके भाग्योन्नति की राह में मुश्किलें आएंगी। साथ विश्वासघात कर सकता है।  
शुभ अंक - 26
शुभ रंग - भूरा
विज्ञापन

5 of 10
अंक – 4
आपकी प्रवृत्ति तरक्की में काम आएगी। सैर-सपाटा का कार्यक्रम तय कर सकते हैं। पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। आपके विपक्षी गलत फायदा उठा सकते हैं। जीवनसाथी से चले आ रहे मनमुटाव दूर होंगे।  
शुभ अंक - 18
शुभ रंग – हरा
विज्ञापन

6 of 10
अंक - 5
आपके मन में तरह-तरह की शंकाएं व्याप्त रहेंगी, लेकिन इसका शीघ्र ही निराकरण हो जाएगा। जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। किसी कार्य को पूरा करने में मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है।   
शुभ अंक -10
शुभ रंग - क्रीम
विज्ञापन

7 of 10
अंक - 6
आज आपकी यात्राएं, व्यापार, लेन-देन का हिस्सा होगी। पारिवारिक सद्भावना बनाने के लिये धैर्य की आवश्यकता है। सरकारी कामों में रूकावट आ सकती है। किसी काम में मन नहीं लगेगा।  
शुभ अंक - 19
शुभ रंग - लाल

8 of 10
अंक - 7
किसी लाभप्रद व्यवसाय में लगाया गया धन आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। प्रभाव में बढ़ोत्तरी होगी और नौकरी में तरक्की के आसार है। मेहनत भरा दिन रहेगा और शाम तक थकान महसूस करेंगे। परिवार में अशांति हो सकती है।  
शुभ अंक – 27
शुभ रंग – पीला

9 of 10
अंक – 8
आज आप अपनी योग्यता के बल पर साथी का मन जीतें। संभव है कि संतान आज आपका कहना न मानें। आप स्वयं को असहाय महसूस कर सकते हैं। प्रेम विवाह में बाधा आ सकती है। धन के मामले में सोच-समझकर फैसला लें।  
शुभ अंक - 54
शुभ रंग - हल्का हरा
विज्ञापन

10 of 10
अंक - 9
आज बच्चों के क्रियाक्लाप में व्यस्त रह सकते हैं। आपका दिन उनकी पढ़ाई, करियर, विवाह आदि की योजना बनाते बीतेगा। आपकी योग्यता की तारीफ होगी। प्रियतम से अनबन हो सकती है। सेहत के लिए योग, व्यायाम आदि का सहारा ले सकते हैं।  
शुभ अंक - 24
शुभ रंग - गुलाबी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें